Napkin AI क्या हैं? इसे Free में Use कैसे करें? इसके क्या फायदे हैं? Complete जानकारी 2026

Table of Contents

Introduction (परिचय):

2026 में ऐसा समय चल रहा हैं कि किसी भी जानकारी को समझाने के लिए केवल Text के रूप में जानने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज के वर्तमान समय में आप Napkin AI का उपयोग करके आप किसी भी प्रकार की जानकारी को जैसे- विचार, प्रक्रिया, डेटा या जटिल जानकारी को Diagram, Flowchart, Chart के रूप में प्रस्तुत करने से उसे समझना और दूसरों तक पहुँचाना काफी आसान हो सकता है। इसलिए आपको इस लेख में हम आपको बताएंगें कि Napkin AI क्या हैं आप इसे Free में Use कैसे करें? Complete जानकारी 2026 updates की हुई जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

क्योंकि अगर आप खुद से बनाने के लिए कार्य करोगे तो आपको अधिक समय के साथ-साथ बहुत ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ती है। और ग्राफिक डिजाइन भी सीखना पड़ सकता हैं। अगर आप Napkin AI की मदद से कार्य करोगे तो आप बहुत कम समय में और कम मेहनत में कार्य को आसानी से कर सकते हैं। Napkin AI केवल ग्राफिक डिजाइन बनाने तक ही सीमित नहीं है। आप इस टूल्स में Text, विचार या अन्य Content लिख सकते हैं, या Import के माध्यम से भी Content को Add कर सकते हैं।

इसके बाद आपके द्वारा Add किए हुए Content के आधार पर अधिक Visual, Clear और Easy-to-Understand तरीके से प्रस्तुत करने के लिए Napkin का उपयोग किया जा सकता है। इसी तरह से आप अपने कार्य को करने के लिए Napkin AI सहारा लेकर आसान कर सकते हैं।

Napkin AI क्या है?:

दोस्तों Napkin AI एक Visual Communication Platform होता है। इस टूल्स की मदद से Text और Ideas को विभिन्न प्रकार के Visuals में बदलने में सहायता मिलती है। इसका उपयोग करके कोई भी Students या Teachers अपने Content को अधिक सुगमता से Text या Ideas विभिन्न प्रकार के Visuals में बदलने में सहायता मिल सकती है।

Napkin AI की सबसे बड़ी विशेषता तो ये है, कि ये सभी कार्य करने के लिए कोई बहुत लंबा या Ultra Pro लेवल का Prompt लिखने की जरूरत नहीं होती है। आप अपना Content को Add करके अपने जरूरत के अनुसार किसी भी Visual को चुनकर उसमें कोई भी बदलाव भी कर सकते हैं, तथा Customization भी कर सकते हैं।

Napkin में तैयार किए गए Content को उपलब्ध Export करने के विकल्पों के अनुसार आप PNG, PDF, PPT और SVG जैसे Formats में Export किया जा सकता है। जिससे बनाए गए Visuals को Presentation, Documents, Teaching Material, Blog Content और अन्य प्रकार के कामों में भी उपयोग करना आसान हो जाता है।

Napkin AI कैसे कार्य करता है?:

Napkin AI का मुख्य उद्देश्य Text और Ideas को Visuals में बदलने में मदद करना होता है। इस टूल्स में आपको Visual को शुरुआती दौर में भी Manually किसी भी प्रकार की Design करने के जरूरत नहीं होती हैं। आप इस टूल्स में Content को Add करने के बाद तुरंत Visual बनाने कि प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

दोस्तों इस टूल्स में सबसे पहले Napkin में एक New Documents को तैयार किया जाता हैं। जिसके माध्यम से आप अपने Content को जोड़ सकते हैं, उसके बाद Add किए हुए Content में से अपनी जरूरत के अनुसार आप उस हिस्से को Select करके Image Generate करने का विकल्प का उपयोग किया जाता है। Napkin AI Add किए हुए Content को समझने की कोशिश करता है, उसके बाद उससे सम्बंधित इमेज तैयार करने में सक्षम होता है।

आप अपनी जरूरत के अनुसार उपलब्ध विकल्पों का उपयोग करके इमेज को Generate कर सकते हैं। देखो भाई अगर आप पहली बार इमेज को बनाते हैं अगर आपकी जरूरत के अनुसार इमेज Generate नहीं होता है तो आप उसे दोबारा अपनी जरूरत के अनुसार उपलब्ध Editing और Customization विकल्पों की मदद से बदलाव कर सकते हैं।

Napkin AI मैं आपके प्लान के अनुसार ही उपलब्ध Option और Features हो सकते हैं। अगर आपको कार्य करने के लिए Napkin AI का Paid Plan Join करने की जरुरत पड़े तो आप हमेशा Napkin AI के Official Website से ही Plan को Join करना चाहिए। Paid Plan Join करने से पहले Official Website पर जाकर देखना चाहिए कि कौन से Plan में क्या-क्या Features मिलेंगे। क्या ये सभी Features मेरे कार्य से सम्बंधित काम में शामिल हो सकते हैं। ये सभी Features देखने के बाद ही Plan को Buy करना चाहिए।

Napkin AI का उपयोग:

Napkin AI का उपयोग मुख्यतः Information को गहराई से स्पष्ट और प्रभावी Visual रूप से दिखाने के लिए उपयोग किया जाता है। इसलिए आज के समय में इस टूल्स का उपयोग कई क्षेत्रों में किया जा रहा है जैसे-

  • Students के लिए जो Topics कठिन लगते हैं उन Topics को Concepts और Notes के रूप में भी गहराई से समझाने और सुव्यवस्थित करने में सक्षम है,
  • Teachers किसी भी विषय पर Process या Concept को Diagram और Flowchart के माध्यम से समझने के लिए इस टूल्स का उपयोग कर सकते हैं,
  • Bloggers अपने आर्टिकल को लिखने और Guides तथा Documents जैसे Content को Visual में बदलने लिए उपयोग कर सकते हैं,
  • Content Creators के लिए Social Media Posts, Educational Content और अन्य Digital Content के लिए Visuals तैयार करने में काफी मददगार साबित हुआ है,
  • Ideas, Processes, Reports और Business Information को अधिक प्रभावी तरीके से Present करने के लिए Napkin का उपयोग किया जाता है,
  • जो व्यक्ति Presentation बनाने के लिए किसी भी टॉपिक की महत्वपूर्ण जानकारी को Visual के रूप में प्रस्तुत करना चाहता है तो वह व्यक्ति टूल्स का उपयोग कर सकता है।


तैयार Visual को Customize करना:

Napkin AI से इमेज तैयार करने के बाद भी आप अपनी आवश्यकता के अनुसार Edit और Customize कर सकते हैं। आप अपने प्लान के अनुसार Editing Features का उपयोग करके इमेज की संरचना में Text, Icons, Shapes और अन्य Elements मैं बदलाव बहुत आसानी से किया जा सकता है। Customization के विकल्प Plan के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं क्योंकि वर्तमान समय में दिन प्रतिदिन Napkin AI फीचर्स में बदलाव करता रहता है। तथा आपके प्लान के अनुसार भी फीचर्स दिखाई दे सकते हैं, इसलिए आपको Interface में उपलब्ध Option को देखना जरूरी होता हैं।

Visual को Export करना:

Visual पूर्ण रूप से Edit और Customize करके बनाने के बाद आप Export के विकल्पों का उपयोग करके अपनी जरूरत के अनुसार Formats में Save या डाउनलोड कर सकते हैं। इस टूल्स में Visual को Export करने के लिए PNG, SVG, PPT और PDF जैसे Formats उपलब्ध हो सकते हैं, यह जरूरी नहीं है कि बिल्कुल सामान Formats में उपलब्ध हो क्योंकि आपके प्लान और समय के अनुसार Napkin के फीचर्स बदल सकते हैं।

इस प्रकार Visual को Presentation, Document, Blog Article, Teaching Material या अन्य Projects में उपयोग करने में आसान हो जाता है। जिससे बहुत गहराई से सरलता से समझाया जा सकता है।

Napkin AI की प्रमुख विशेषताएँ:

Napkin AI की प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार निम्नलिखित हैं। जैसे-

1. Text से Visual Generate करना:

Napkin AI में आपके द्वारा लिखे गए Text या Import किए गए Content को Visual के रूप में तैयार कर सकते हैं। Visual तैयार करने के बाद आप आसानी से कई Formats में Export भी कर सकते हैं।

2. कई प्रकार के Visuals तैयार करना:

आप इस टूल्स में आप Content को Add करने के पश्चात में आपके Content के अनुसार अलग-अलग प्रकार के Visuals तैयार करने में सहायता प्रदान करता हैं, आप बहुत आसानी से इस टूल्स में Flowchart, Mind Map, Table, Timeline और Comparison Chart जैसे Visual Types बनाने में मदद करता है। और साथ में यहाँ तक सहायता करता हैं, कि आपके लिए कौन सा Visual आपके Content के लिए सबसे अच्छा रहेगा।

3. Custom Generation:

दोस्तों Napkin AI में Custom Generation का बहुत ही अच्छा फीचर्स दिया गया है, जिसके माध्यम से आप विशेष प्रकार का Visual Create कर सकते हैं। आप अपनी मर्जी के अनुसार Visual Type के बारे में निर्देश दे सकते हैं तथा Orientation, Detail Level तथा Stay closer to my text जैसे विकल्पों को भी नियंत्रित भी किया जा सकता है।

4. Visual को Customize करने की सुविधा:

Visual Generate करने के बाद आप Visual Customize फीचर्स की मदद से Edit भी कर सकते हैं, Napkin AI में Icons बदलने, Elements का आकार बदलने, नए Shapes जोड़ने तथा Text, Border और Background के Colors को बदलने जैसे विकल्प दिए होते हैं। जिससे आप अपने मन पसंद की Generated Visual को आवश्यकता के अनुसार बेहतर सकते हैं।

5. अलग-अलग Orientation की सुविधा:

Custom Generation में Auto, Portrait, Landscape और Square जैसे Orientation में विकल्प उपलब्ध होते हैं, जिससे आप अलग-अलग प्रकार के Content के लिए उपयुक्त Layout तैयार करने में मदद मिल सकती है।

  • Content के आधार पर Napkin स्वतः उपयुक्त Orientation चुनता है,
  • Vertical Layout, जो होता है, यह Documents और Mobile/Social Media के लिए उपयोगी हो सकता है,
  • Horizontal Layout, जो होता है, यह Presentations और Slides के लिए उपयुक्त हो सकता है,
  • Square Layout, भी Social Media और अन्य Visual Content के लिए उपयोग में लाया जाता है।

6. Detail Level नियंत्रित करने की सुविधा:

Custom Generation में Visual Generate करते समय Auto, Summary और Detailed जैसे विकल्पों की मदद से Visual में शामिल की जाने वाली जानकारी के स्तर को नियंत्रित कर सकते हैं। Summary विकल्प का उपयोग मुख्यतः Points को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत करने के लिए उपयोग किया जाता है। जबकि Detailed विकल्प का उपयोग अधिक विस्तृत जानकारी को Visual में शामिल करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

7. कई Formats में Export करने की सुविधा:

आपके द्वारा तैयार Visual को कई Formats में Export कर सकते हैं, जैसे- PNG, PDF, PPT और SVG Formats में Export किया जा सकता है। लेकिन ये सभी फीचर्स आपके Plan के अनुसार भिन्न-भिन्न देखने को मिल सकते हैं। और समय के साथ फीचर्स में भी बदलाव किया जा सकता है। देखो अधिक Formats में Export करने से आप आसानी से Visual को PowerPoint, Word और अन्य Documents या Projects में भी इस्तेमाल करना आसान हो जाता है।

8. Presentations बनाने की सुविधा:

Napkin में Presentations बनाने के लिए Slides की भी सुविधा उपलब्ध होती है। इस फीचर्स की मदद से Ideas और Content को Presentation के रूप में तैयार किया जा सकता है। और इस टूल्स के अंदर ही Edit भी किया जा सकता है। यदि आपको आवश्यकता हो तो उपलब्ध विकल्पों के अनुसार Presentation को PPT, PDF, PNG और SVG जैसे Formats में आप Export भी कर सकते हैं। दोस्तों Free Plan में आपको कुछ फीचर्स के Limits का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि कुछ फीचर्स Paid Plan को Buy करने पर Active होते हैं।

9. Napkin AI को अलग-अलग प्रकार के Content में उपयोग:

Napkin AI से तैयार Visuals का उपयोग कई प्रकार के Content में किया जा सकता है। जैसे- Presentations, Documents, Reports, Blog Posts, Teaching Material, Educational Content, Social Media Content इत्यादि में इस टूल्स का उपयोग किया जा सकता है। क्योंकि Text-based Information को अधिक Visual और समझने और समझाने के लिए इस टूल्स का उपयोग किया जाता है।

  • इसमे कई भाषाओं के साथ काम कर सकते हैं,
  • आप इस टूल्स में किसी भी प्रकार के Content पर Team Collaboration के साथ मिलकर आप आसानी से कार्य कर सकते हैन,

Napkin AI को Free में उपयोग कैसे करें? Step-by-Step जानें Full तरीके:

सच में दोस्तों Napkin AI का Interface बहुत आसान होता है। इसे प्रत्येक नया उपयोगकर्ता बहुत सरलता से उपयोग कर सकता है। आप इस टूल्स में Text या Ideas को जोड़कर उसके आधार पर आप Visual तैयार कर सकते हैं। अब हम आपको बताएंगे कि Napkin AI को उपयोग कैसे करना है, संपूर्ण जानकारी Step by Step आसान भाषा में समझाने का प्रयास करेंगे।

1. Napkin AI की Website पर जाएँ:

आपको सबसे पहले Napkin AI की Official Website पर जाकर उसे खोलें, उसके पश्चात आप अपने Account मे Sing Up या Login विकल्प चुनकर Account को Create कर लेना चाहिए। Napkin AI के Help Center के अनुसार, Account Creation की सुविधा Desktop Computer पर उपलब्ध है, जबकि Mobile और Tablet पर Account बनाने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसलिए आपको पहली बार Account बनाने के लिए Desktop या Laptop का इस्तेमाल करना चाहिए।

2. शुरुआत में Napkin Account में Document कैसे बनाएँ:

दोस्तों जब आप Napkin के Account में Login कर लेते हैं। तो उसके बाद New Napkin Document शुरू करें। इसके लिए आपको भाई मेरे इस टूल्स के Dashboard में जाकर New Napkin या उससे सम्बंधित विकल्प को चुना जाता है। उसके बाद एक New Document खुलता है, आप उसमे Text लिख सकते हैं या आपके पास जो Content हो आप उस Content को भी जोड़ सकते हैं।

इतना कार्य करने के बाद आप उस Content के आधार पर Visual में बदल सकते हैं। Visual तैयार होने के बाद आप अपनी जरूरत के अनुसार PPT, PDF, PNG और SVG जैसे Formats में आप Export भी कर सकते हैं। हाँ Visual तैयार होने के बाद आप उसको Edit भी कर सकते हैं, Napkin में यह बहुत अच्छा फीचर्स दिया गया है।

Napkin AI Free है या Paid:

दोस्तों यह टूल्स Free और Paid दोनों प्रकार से उपलब्ध होता है। यह Napkin ऐसा टूल्स हैं, जिसे आप Free में भी उपयोग कर सकते हैं। देखो भाई Free Plan में कुछ Limits दी जाती हैं। Napkin AI से Visual बनाने के लिए Credits की जरूरत होती है जो Free Plan में Limited दिए जाते हैं।

जैसे- Free Plan में Visual और Presentations प्रत्येक सप्ताह AI Credits, Unlimited Visual Editing, Unlimited File Import तथा PNG और PDF Export जैसी सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं। तथा इसके साथ में PPT और SVG Export करने का भी विकल्प उपलब्ध होता है। लेकिन इन पर Uses Limit लगी होती हैं, ये Limit हटाने के लिए आपको Plus या Pro Plan को Join करना पड़ता हैं।

लेकिन दोस्तों Free Plan में Limits लगा दी जाती है। Free Plan के साथ में Plus और Pro Paid Plans भी उपलब्ध किए जाते हैं। आपको Plus और Pro Paid Plans में Limits से छुटकारा मिल जाता है। क्योंकि इसमे AI Credits अधिक मिलते हैं। और अतिरिक्त सुविधाएँ भी देखने को मिलती हैं।

Napkin AI Free Plan में सुविधाएँ:

  • हर सप्ताह में 500 AI Credits दिए जाते हैं,
  • Free Plan में Unlimited Visual Editing कर सकते हैं,
  • PPT, DOC, PDF, HTML और MD Files Import करने की सुविधा उपलब्ध होती है लेकिन Limits देखने को मिलती है,
  • आप Unlimited PNG और PDF Export कर सकते हैं,
  • Standard Icons भी लगा सकते हैं,
  • Exported Visuals पर Napkin Branding का Logo दिखाई देता है।

Napkin AI Plus Plan की सुविधाएँ:

देखो दोस्तों अगर आपके जरूरत के अनुसार सभी कार्य Free Plan से नहीं हो पा रहे हैं। यदि Limits का सामना करना पड़ रहा है, तो आप अपने जरूरत के हिसाब से Napkin AI Plus Plan को Join कर सकते हैं। इस Plan की कीमत $9 प्रत्येक महीने देनी पड़ती है। इस Plan में आपको प्रत्येक महीने 10,000 AI Credits दिए जाते हैं।

इस Plan को उन सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपयोगी हो सकता है जिन्हे प्रतिदिन नियमित रूप से Visuals बनाकर उन्हें Presentations, Documents या अन्य Professional Content में इस्तेमाल करना होता है। उनके लिए यह Plan फायदेमंद साबित हुआ है।

  • Free Plan की सभी सुविधाएँ भी Plus Plan में शामिल होती हैं,
  • Unlimited PPT और SVG Export कर सकते हैं, कोई भी Limits की समस्या नहीं होती है,
  • Bold Icons भी लगा सकते हैं,
  • Export करने पर Napkin Branding हटाने की सुविधा भी दी जाती है।

Napkin AI Pro Plan की सुविधाएँ:

जिन उपयोगकर्ताओं को Plus Plan से भी अधिक AI Credits और Advanced Branding Features की आवश्यकता होती है, तो वह उपयोगकर्ता Napkin AI Pro Plan को Join कर सकता है। इसमें आपको Advanced फीचर्स देखने को मिलते हैं। Pro Plan को Join करने पर हर महीने $22 देना होता हैं।

  • आपके Napkin AI Pro Plan में Free Plan और Plus Plan की सभी सुविधाएँ शामिल होती हैं,
  • Pro Plan में आपको 30,000 AI Credits दिए जाते हैं,
  • Exclusive Designs की सुविधा दी होती है,
  • आप Unlimited Custom Branding भी कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की Limits का सामना करना नहीं पड़ता है,
  • अपने Custom Fonts भी Upload कर कर सकते हैं,
  • Team Management और Billing सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं।

AI Credits खर्च होने की सीमाएँ:

AI Credits वे होते हैं। कि जब हम किसी भी प्रकार का Visual Generate करते हैं, तो खर्च होने वाले Units होते हैं जिन्हे AI Credits कहते हैं। Napkin AI के अनुसार Visual Generation में लगभग 1 शब्द के लिए 1 AI Credit खर्च हो सकता है। Napkin यह भी कहता है, कि Complex Outputs या Advanced Features में Credit खर्च अलग हो सकते हैं। और भविष्य में यह Plan बदल भी सकता है। और एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि Existing Visual को केवल Edit करने पर AI Credits खर्च नहीं होते हैं। जबकि किसी Content को दोबारा Generate करने पर Credits खर्च होते हैं

Annual Plan पर Discount मिलने की सुविधा:

अगर आप Napkin AI का Paid Plan को Join करना चाहते हैं। तो दोस्तों Annual Plan Plan के बारें में जानकारी होना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि जब आप Annual Plan के साथ Plan को Join करते हैं, तो आपको 25% की छूट मिल सकती है। Napkin AI की Official Website पर Plan की Pricing Monthly और Yearly Billing के विकल्प उपलब्ध होते हैं।

जब भी आप Napkin AI का Plan को Join करें तो हमेशा Official Website पर जाकर जरूर Check करें कि Plan कि क्या Price है और क्या कोई Offer तो नहीं चल रहा है। कौन से Plan में क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे। Napkin की तरफ से कोई समस्या आने पर क्या कोई Support मिलेगा या नहीं, ये सभी जानकारी जाँचने के बाद ही Subscription Join करना चाहिए। क्योंकि कभी भी Pricing और Plans भविष्य में बदल सकते हैं।

Napkin AI किन लोगों के लिए उपयोगी है?

Students के लिए उपयोगी:

यह टूल्स सभी Students भी उपयोग कर सकते हैं। क्योंकि Notes, Concepts और Study Material को Diagram, Mind Map, Flowchart या अन्य Visual रूप में व्यवस्थित करने के लिए ही यह टूल्स जाना जाता हैं। इसलिए Napkin AI Students के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है।

Teachers के लिए उपयोगी:

Napkin कर उपयोग Teachers भी अपने जीवन में कार्य को बेहतर बनाने के लिय इसका उपयोग कर सकते हैं। किसी Topic, Process या Concept को Classroom Teaching और Educational Material में अधिक Visual तरीके से समझाने के लिए Napkin AI से ये सभी कार्य बहुत कम समय में आसानी से किए जा सकते हैं। एसलिए यह टूल्स Teachers के लिए भी कामगार अच्छा साबित हो सकता है।

Bloggers और Writers के लिए उपयोगी:

अगर आप Bloggers और Writers हो तो भी आप इस टूल्स का उपयोग में लाकर अपने काम को सरल किया जा सकता हैं। क्योंकि Bloggers और Writers अपने Articles, Guides और Documents की महत्वपूर्ण जानकारी को Visual Content में बदलने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। इससे Text-heavy Content को अधिक Visual और समझने योग्य बनाने में मदद करता है।

Content Creators के लिए उपयोगी:

Content Creators के लिए भी Napkin महत्वपूर्ण उपयोगी हो सकता है। क्योंकि Social Media Posts, Educational Content, Presentations और अन्य Digital Content के लिए Visual तैयार करने में Napkin AI की मदद ले सकते हैं।

आपके लिए कौन-सा Plan सबसे उपयोगी रहेगा:

अगर आप बहुत कम कभी-कभी Visuals बनाना चाहते हैं। और कभी आपने Napkin को उपयोग नहीं किया हैं। तो आपके लिए Free Plan ही पर्याप्त हो सकता है।

यदि आपको नियमित रूप से प्रत्येक दिन अधिक से अधिक Visuals बनाना चाहते हैं। और Unlimited PPT/SVG Export भी चाहिए तथा Napkin की Branding भी हटाना चाहते हैं। तो आपके लिए Plus Plan अधिक उपयोगी हो सकता है।

अगर आप Advanced Branding, Custom Fonts और अन्य Design Options की जरूरत है। प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा कार्य करना प्रोफेशनल तरीके से कार्य करना चाहते हैं। तो Pro Plan की तरफ जा सकते हैं, इस Plan में सभी Advance फीचर्स भी मिलते हैं।

Conclusion (निष्कर्ष):

इस टूल्स का उपयोग उस व्यक्ति के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण हो सकता है, जो व्यक्ति जो Graphic Design Skills को बिना सीखे अपने Ideas और Information को अधिक आकर्षक और समझने योग्य तरीके से प्रस्तुत करना चाहते हैं। जिससे कम समय के साथ-साथ कम मेहनत में भी बहुत बेहतर परिणाम पा सकते हैं।

यह टूल्स Text या Ideas को तथा Information को बहुत जल्दी से समझने योग्य Visuals में तैयार कर देता है। आप इसकी मदद से Diagram, Flowchart, Mind Map, Timeline, Table और अन्य प्रकार के Visuals तैयार कर सकते हैं। और साथ में बने हुए Visuals को आप आसानी से अपने अनुसार Edit भी कर सकते हैं। उसके बाद आप उसे अलग-अलग Formats में Export भी किया जा सकता है।

Napkin AI को Free में काफी हद तक Use करके इसकी मुख्य सुविधाओं को समझा जा सकता है। देखो भाई मेरे Free Plan में AI Credits और कुछ Export तथा Branding सुविधाओं पर Limits होती हैं। अगर आप ज्यादा Credits, Advanced Customization और Premium Export सुविधाओं को पाना चाहते हैं, तो आप Paid Plan को Join कर सकते हैं।

इसलिए यदि आप Student, Teacher, Blogger, Content Creator या Professional हैं और अपनी जानकारी को केवल Text की बजाय Visual तरीके से प्रस्तुत करना चाहते हैं, जिससे समझने और समझाने में बेहतर परिणाम मिले। तो आपके लिए Napkin AI उपयोगी विकल्प हो सकता है।

लेकिन यह बात आपको जरूर याद रखना कि किसी भी AI Generated Visual को अपने Blog, Presentation, Teaching Material या Professional Project में इस्तेमाल करने से पहले उसकी Information, Labels और Visual Presentation को स्वयं Review करना चाहिए क्योंकि AI कभी-कभी कुछ गलत Result दे सकता है।

Napkin AI से जुड़े महत्वपूर्ण FAQ:

Q. 01- क्या Napkin AI Free में इस्तेमाल किया जा सकता है?

Ans- Napkin AI का Free Plan उपलब्ध होता है। लेकिन इसमें सीमित AI Credits मिलते हैं। Visuals और Presentations बनाने की सुविधाएँ भी मिलती है। Free Plan में Visual Editing और PNG तथा PDF Export जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध होती हैं। इसके अलावा Free Plan में PPT और SVG Export भी उपलब्ध हैं, लेकिन इन पर Usage Limit लागू होती है।

Q. 02- Napkin AI से क्या हिंदी में भी Visual को बनाया जा सकता है?

Ans- बिल्कुल आप Napkin AI में अलग-अलग भाषाओं में Content को Add किया जा सकता है और उस Content के आधार पर Visual तैयार किए जा सकते हैं। Official Help Center के अनुसार Napkin का Interface वर्तमान में English में भी उपलब्ध है, लेकिन आप अपनी पसंद की भाषा में Content को Add कर सकते हैं और Generated Visual उसी भाषा में तैयार कर सकते हैं। इसलिए Hindi Content के साथ भी Napkin AI का उपयोग किया जा सकता है।

Q. 03- क्या Napkin AI से Flowchart और Infographic बना सकते हैं?

Ans- Napkin AI का उपयोग अलग-अलग प्रकार के Visuals तैयार करने के लिए किया जा सकता है। इसके Custom Generation विकल्प में Flowcharts, Mind Maps, Tables, Timelines और Comparison Charts जैसे Visual Types के लिए निर्देश दिए जा सकते हैं। इसके अलावा Napkin Content के आधार पर अन्य प्रकार के Visuals भी तैयार करने में मदद करता है। Visual तैयार होने के बाद आप उसे कई Formats में भी Export भी कर सकते हैं।

Q. 04- क्या Napkin AI से Presentation बनाई जा सकती है?

Ans- Napkin Slides की मदद से Content और Ideas को Presentation में बदला जा सकता है। Napkin के वर्तमान Plans के अनुसार Slides, Free, Plus और Pro तीनों Plans में शामिल हैं और इसके लिए अलग Subscription की आवश्यकता नहीं होती है।

Q. 05- Napkin AI से बनाई गई Presentation को क्या हम Power Point में Export कर सकते हैं?

Ans- Napkin Presentation को PowerPoint (.pptx) Format में Export कर सकते हैं। Official Help Center के अनुसार यह बताया गया है कि, PowerPoint Export एक Premium Feature है, इसलिए यह Plus और Pro Plans दोनों में उपलब्ध है। Export की गई PowerPoint File Microsoft PowerPoint में Edit भी किया जा सकता है।

Q. 06- क्या Napkin AI के Generated Visual को Edit भी किया जा सकता है?

Ans- Napkin AI से तैयार की गई Visual को अपनी आवश्यकता के अनुसार Customize और Edit किया जा सकता है। Visual के Text, Layout, Colors, Icons और अन्य Elements में बदलाव भी किए जा सकते हैं। आप AI की मदद से तैयार Visual को अपने Content और Presentation के अनुसार बेहतर बना सकते हैं।

Q. 07- क्या Napkin AI को Mobile में इस्तेमाल किया जा सकता है?

Ans- Napkin AI की कुछ सुविधाएँ Mobile Devices पर उपलब्ध हो सकती हैं, लेकिन वर्तमान Official documentation के अनुसार नया Account बनाने की सुविधा Desktop Computer का उपयोग करना पड़ सकता है। क्योंकि Official Website के अनुसार Mobile या Tablet पर Account Creation की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसलिए पहली बार Account बनाने के लिए Desktop या Laptop का उपयोग करना बेहतर माना जाता है।


Leave a Comment