AI से MCQ और Quiz कैसे बनाएं? Students के लिए 7 Best AI Tools (2026)

Table of Contents

Introduction (परिचय):

वर्तमान समय में सभी विद्यार्थियों का पढ़ने का तरीका दिन-प्रतिदिन बदलता जा रहा है। पहले के समय में Questions तैयार करने के लिए हाँथ से लिखने पड़ते थे। उसके बाद पढ़ते तथा रिवीजन करते थे। तथा Mock Test Paper या Quiz जैसी प्रत्येक विद्यार्थी को बनी रहती थी। क्योंकि अपनी तैयारी जाँचने के लिए Test Paper या Quiz को Buy करना पड़ता था। लेकिन वह समय अब नहीं रहा है। इसीलिए आप सभी को हम इस Article में AI से MCQ और Quiz कैसे बनाएं Students के लिए 7 Best AI Tools के बारे में संपूर्ण जानकारी देने का अपना पूर्ण प्रयास करेंगे।

आप इन टूल्स के माध्यम से अपनी पढ़ाई में चार चाँद लगा सकते हैं, क्योंकि समय बहुत बदल चुका है। और AI दिन-प्रतिदिन सभी छात्रों के लिए पढ़ने के तरीके को आसान बना रहा है। क्योंकि अब AI माध्यम से किसी भी Subject के Notes, PDF, Chapter, Study Material या किसी विशेष Topic के आधार पर कम समय में MCQ और Quiz तैयार कर सकते हैं।

जो आपके लिए बहुत परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं, और आपके लिए पढ़ने और याद करने में आपके कीमती समय को बचा सकते है। इसलिए आपको AI से MCQ और Quiz कैसे बनाएं Students के लिए 7 Best AI Tools के बैट में आपको जानना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

तो दोस्तों AI Tools PDF, Word Documents, PowerPoint Slides, Images और Text जैसी सामग्री से भी Quiz बनाने की सुविधा प्रदान करते हैं। अब AI केवल प्रश्नों के उत्तर ही देने तक नहीं सीमित है। बल्कि आप AI Tools से Practice, Revision, Self-Assessment और Exam Preparation में भी किया जा सकता है। तो दोस्तों आज आप सभी को इस लेख में Complete जानकारी देंगे कि AI के माध्यम से सभी Student कैसे अपनी पढ़ाई को सरल बना सकते हैं।

आप सभी को सात AI Tools के बारे में चर्चा करेंगे। जिससे आपको अध्ययन करने में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या का सामना न करना पड़े।

MCQ और Quiz में अंतर:

MCQ जो होता है। उसमें केवल एक Question होता है। उसके साथ संभावित चार या पाँच विकल्प दिए जाते है। उन विकल्पों में से विद्यार्थी को एक विकल्प को चुनना होता है, जो कि बिल्कुल सही Answer होता है।

MCQ यानी Multiple Choice Question ऐसा प्रश्न होता है जिसमें एक सवाल के साथ कई संभावित विकल्प दिए जाते हैं और Student को उनमें से सही उत्तर चुनना होता है। जैसे-

प्रश्न: भारत कब स्वतंत्र हुआ था।
a. 26 जनवरी 1950
b.15 अगस्त 1947
c. 14 नवंबर 1947
d. 26 नवंबर 1949

इस प्रश्न का बिल्कुल सही उत्तर 15 अगस्त 1947 है।

आइए अब आपको बताएंगे कि Quiz क्या होता है। Quiz जो होता है, वह कई Question का एक छोटा सा Test या अभ्यास पत्र भी हो सकता है। Quiz में MCQ के साथ-साथ में True/False, Fill in the Blanks, Short Answer और अन्य प्रकार के Questions भी शामिल किए जा सकते हैं।

AI Quiz Generator कैसे काम करता है?

देखो भाई AI के माध्यम से Quiz बनाने का मुख्य कार्य होता है कि Question को आसान भाषा में प्रदर्शित करना होता है। यदि आप किसी भी Topic का नाम लिखते हैं। या आप अध्ययन सामग्री को अपलोड करते है। तो AI टूल्स को दी गई सामग्री को Analyze करता है। उसके बाद उससे संबधित Question को तैयार करता है।

जैसे- उदाहरण के लिए जैसे- यदि आपके पास Chemistry के किसी भी Topic की PDF है। तो आप उस PDF को AI टूल्स के पास अपलोड कर देते हैं, AI टूल्स उसी Content से संबधित Practice Questions तैयार कर सकते हैं। आप इसी तरह Notes, Slides या अन्य Supported Files को भी Quiz में बदल सकते हैं।

Students के लिए AI से MCQ और Quiz क्यों उपयोगी क्यों होता है:

जब Students को परीक्षा देने का समय नजदीक आ जाता है। तब प्रत्येक Students के पास समय की कमी होती है, तब ये संभव नहीं होता है। कि संपूर्ण Chapter को बार-बार पढ़ा नहीं जा सकता है। कम समय में संपूर्ण Chapter को पढ़ने के लिए MCQ और Quiz के माध्यम से Students पढ़ सकते हैं तथा रिवीजन भी कर सकते हैं।

MCQ और Quiz से पढ़ने पर विद्यार्थी को अपनी तैयारी का भी पता चल जाता है। कि कितना सीलेवस तैयार हो गया है, MCQ और Quiz से विद्यार्थी की Practice भी हो जाती है।

AI Quiz Tools में आप निम्न प्रकार की सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे- PDF Notes, Textbook या Chapter, Class Notes, PowerPoint Slides, Study Guide, Handwritten Notes की साफ+- तस्वीर, Plain Text, Previous Year Question Papers इत्यादि प्रकार से आप तैयार कर सकते हैं। एक बात आपको बता दे कि प्रत्येक AI टूल्स में Features समान नहीं होते है।

क्योंकि कुछ AI टूल्स में AI Quiz Tools PDF, DOCX, PPTX, TXT और Image Files जैसी कई Formats को Input के रूप में स्वीकार करते हैं। Adobe के AI Quiz Maker में भी PDF, Notes, Slides और अन्य Study Documents से Quiz बनाने की सुविधा उपलब्ध है। इसलिए आपको जो टूल्स अच्छा लगे आप उस टूल्स के सभी Features जरूर देखना चाहिए।

तो दोस्तों इस Article में 7 प्रकार के AI टूल्स के बारे में विस्तार से वर्णन करेंगे। जो सभी विद्यार्थियों के लिए Helpful हो सकते है। आप इन टूल्स के द्वारा बहुत आसानी से MCQ और Quiz तैयार कर सकते है। ये आप पर निर्भर करेगा कि इन 7 AI टूल्स में से आपके लिए कौन सा Best रहेगा क्योंकि आपके कार्य के अनुसार ही टूल्स Best रहेगा।

AI से MCQ बनाने के लिए क्या चाहिए:

AI से MCQ बनाने के लिए आपके पास Study Material होना चाहिए। या आपके पास Notes, PDF होना चाहिए आप उस Content को किसी भी AI टूल्स को देने पर अगर वह टूल्स Content को Support करता है। तो आप अपनी जरूरत के अनुसार बता सकते हैं। कि कितने MCQ के Question चाहिए और प्रत्येक प्रश्न में कितने Option होना चाहिए

प्रत्येक Answer का छोटा सा Explanation भी होना चाहिए Questions Easy, Medium या Hard Level के हों ये संपूर्ण जानकारी देने के बाद आप बहुत आसानी से MCQ तैयार कर सकते है। देखो जितना बेहतर तरीके से Explanation करोगे उतना ही Best Result आपको मिलेगा। आइए दोस्तों अब आपको बताएंगे कि आपके लिए 7 AI टूल्स कौन-कौन से होते हैं उनके बारे में संपूर्ण जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ये 7 Best AI Tools ही विद्यार्थी क्यों चुने:

इस Article में 7 AI Tools के बारे में बताएंगे उन सभी टूल्स की Popularity के आधार पर ही केवल नहीं देखा गया है। बल्कि एक Student के लिए उपयोगी AI Quiz Tool चुनते समय हमने कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखकर ही इन टूल्स को चुना गया है। जिनके माध्यम से सभी विद्यार्थियों को MCQ और Quiz बनाने में सहायता जरूर मिलेगी।

इन टूल्स को चुनते समय Students की वास्तविक जरूरतों, Quiz बनाने की सुविधाओं, Study Material के Support और Practical Use को ध्यान में रखा गया है। जैसे-

  • इन टूल्स के द्वारा Questions, Quiz या Educational Assessment तैयार कर सकते है,
  • आप इन टूल्स के माध्यम से PDF, Notes, Text, Documents या अन्य Study Materials को Questions और Quiz में बदलने की सुविधा उपलब्ध है,
  • आप किसी भी Chapter Revision, Practice, Self-Assessment और अपनी तैयारी को जाँचने के लिए MCQ और Quiz तैयार कर सकते हैं,
  • कई ऐसे टूल्स भी हैं जिनकी सहायता से True/False, Short Answer और अन्य Question Types बनाने की सुविधा भी देते हैं,
  • ये सभी टूल्स Free में उपयोग कर सकते हैं Free में उपयोग करने पर आपको Limits का सामना करना पड़ सकता है।
  • अगर आपको जरूरत पड़े तो आप Paid भी Buy कर सकते हैं। जिससे आपको Limits का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा अन्य फीचर्स का भी उपयोग कर सकते है,
  • हमने ऐसे टूल्स की प्राथमिकता दी है जिन्हे सभी विद्यार्थी सरलता से उपयोग कर सकते हैं,
  • इन टूल्स के माध्यम से Questions तैयार करने की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं जिससे Student अपने Learning और Revision की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं,

AI-generated Questions या Qiuzह मेशा 100% सही हों, यह जरूरी नहीं है। इसलिए इन Tools को चुनते और समझाते समय यह महत्वपूर्ण माना गया है कि Generated Questions और Answers को उपयोग करने से पहले Human Review और Trusted Sources से Verification जरूर करना चाहिए क्योंकि AI से तैयार किया गया Content में कुछ त्रुटियाँ हो सकती है। ये 7 AI टूल्स निम्न प्रकार हैं।

1. Wayground AI:

सबसे पहले इस टूल्स का नाम Quizizz था उसके बाद इस टूल्स को नवंबर 2025 में इसका नाम बदलकर Wayground रखा दिया गया है। इसलिए वर्तमान समय में इसे Wayground नाम से जाना जाता है। आप इस टूल्स की सहायता से Prompt, Document, Website और YouTube Video जैसे विभिन्न Sources से Assessments और Quizzes जसे कार्य बहुत कम समय में आसानी से कर सकते हैं।

आप इस टूल्स में Document Upload करने के बाद Number of Questions, Subject, Grade और Language जैसी सुविधा भी उपलब्ध होती है। तथा आप Generated Questions को बाद में Edit भी कर सकते है। इस टूल्स में Official Information के आधार पर 18 अलग-अलग प्रकार के Question का Support भी मिलता है।

विशेषताएं:

  • इस टूल्स से MCQ और Quiz तैयार कर सकते हैं,
  • बहुत कम समय में PDF, Notes, PPTX, से Questions तैयार कर सकते हैं,
  • किसी भी पब्लिक Website का लिंक देकर आप उस Content के आधार पर MCQ और Quiz बना सकते है,
  • YouTube Video का लिंक देकर भी आप Question Answer Create कर सकते है,
  • केवल Topic का नाम बताकर Prompt के माध्यम से MCQ और Quiz भी बना सकते हैं,
  • इस टूल्स से तैयार किए गए Content को बाद में Edit भी कर सकते हैं,
  • अपनी जरूरत के अनुसार भाषा चुनने का भी Option दिया होता है,
  • Question बनाते समय Image, Video, Audio Clip भी जोड़ने का सुविधा uplabdh होती है,

Wayground AI किसके लिए उपयोगी:

जो विद्यार्थी Interactive Quiz और Practice Assessment बनाना चाहते हैं, तो उनके लिए Wayground टूल्स उपयोगी हो सकता है।

2. Quizgecko AI:

दोस्तों यह बहुत अच्छा टूल्स है, क्योंकि Study Material को Quiz और Practice Questions को Edit करने के लिए बनाया गया है। Quizgecko टूल्स में PDF, Notes Paste करने और YouTube Link अपलोड करने की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस तरह से Content को अपलोड करने के बाद आप उस Content के आधार पर MCQ और Quiz तैयार कर सकते हैं।

Quizgecko AI में Multiple Choice, True/False, Fill in the Blank, Matching और Short Answer जैसे अलग-अलग Question Types की सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। और साथ में Answer Explanations भी कर सकते हैं।

Quizgecko AI की विशेषताएं:

  • आप PDF अपलोड करके Direct MCQ और अन्य प्रकार के Questions को तैयार कर सकते है,
  • अपने Class Notes, Chapter Summary या Study Material को Upload करके Practice Quiz को बना सकते हैं,
  • आप इस टूल्स में YouTube Video Link या Transcript के आधार पर Questions Generate कर सकते हैं,
  • किसी Webpage या Online Article के URL से भी Quiz तैयार को Create कर सकते हैं,
  • Quizgecko टूल्स की मदद से Multiple Choice, True/False, Fill in the Blank, Matching, Short Answer और Select-All-That-Apply जैसे Question Types उपलब्ध होते हैं,
  • अपनी जरूरत के अनुसार आप Questions को आसान से कठिन स्तर तक तैयार कर सकते हैं,
  • Quiz में Question Attempt करने के बाद Answers के साथ Detailed Explanation मिल सकता है, जिससे Student अपनी गलतियों को समझ सकता है,
  • School में परीक्षा जैसी Practice के लिए Timed Tests भी तैयार किए जा सकते हैं,
  • Quizgecko में AI 50 से अधिक भाषाओं में Quiz जैसी Study Material के साथ काम करने में सक्षम है,
  • Quizgecko टूल्स से तैयार Quiz को Link के माध्यम से दूसरों के साथ Share किया जा सकता है।

Quizgecko AI किसके लिए उपयोगी:

आप इस टूल्स के द्वारा कई प्रकार से MCQ और Quiz तैयार करके टाइमिंग स्पीड भी set कर सकते हैं। यह टूल्स सभी विद्यार्थियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है इस टूल्स की मदद से अपने अध्ययन सामग्री को कई गुना की स्पीड से रिवीजन कर सकते हैं।

3. QuestionWell AI:

दोस्तों QuestionWell AI का सहारा लेकर आप अपने Content का Question Sets और Quizzes तैयार करने वाला Platform है। इस QuestionWell टूल्स में Quiz Builder में Multiple Choice Questions के साथ Fill in the Blanks और Short Answer जैसे Question Types भी फीचर्स उपलब्ध हैं।

आप इसमें Add किए हुए Content में से किसी भी हिस्से को चुनकर आप उस विशेष हिस्से पर भी Questions Generate करने की सुविधा दी गई है। इस टूल्स से तैयार Content को Kahoot, Canvas, Gimkit, Blooket इत्यादि Platforms में भी Export कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त QuestionWell में Text, File या Link से Existing Material से Quiz Questions Extract करने की भी सुविधाएं दी जाती हैं।

QuestionWell AI की विशेषताएं:

  • किसी Topic का Input देकर उससे संबंधित Questions का व्यवस्थित Question Set तैयार किया जा सकता है,
  • तैयार किए गए Questions किस प्रकार के Content या Source Text पर आधारित है, उसे देखकर Question को Verify करना आसान हो सकता है,
  • AI से तैयार किए गए सभी Question को पढ़ने की जरूरत नहीं होती है। उनमें से परीक्षा के लिए उपयोगी Content को ही पढ़ना चाहिए अनावश्यक Question को Remove कर देना चाहिए,
  • आपके द्वारा अपलोड की गई अध्ययन सामग्री में कठिन एवं महत्वपूर्ण शब्दों को पहचानकर उनके अर्थ और Definitions तैयार करने में सहायता मिल सकती है,
  • पहले से मौजूद Questions को Import करके उन्हें अपनी आवश्यकता के अनुसार व्यवस्थित या अलग-अलग Formats में Export कर सकते हैं,
  • QuestionWell AI का उपयोग MCQ औरर Quiz तैयार करने के अलावा भी आप Education से संबधित कार्य करने में परिपूर्ण है।

QuestionWell AI किसके लिए उपयोगी:

जो Students या Educators अलग-अलग Learning Platforms पर इस्तेमाल करने के लिए Question Sets तैयार करना चाहते हैं, उनके लिए QuestionWell AI बहुत उपयोगी हो सकता है।

4. Kahoot AI:

Kahoot! Interactive टूल्स Quiz और Learning Activities के लिए बहुत प्रसिद्ध है। आप Kahoot AI की मदद से Topic, PDF, URL, Wikipedia Article और अन्य Sources से Questions तथा Kahoot जैसे कार्य आराम से किए जा सकते है। इस AI Generator में Difficulty Level और Quiz की Length जैसी Settings भी उपलब्ध होती हैं। यह टूल्स AI Notes Scanner Handwritten Notes को Kahoots और Flashcards में बदलने में भी सहायता भी कर सकता है।

Kahoot AI की विशेषताएं:

  • Kahoot! AI की मदद से आप Quiz के Question Answer बना सकते हैं,
  • Kahoot टूल्स से PDF अपलोड करके उस PDF में उपलब्ध जानकारी के आधार पर प्रश्न तैयार कर सकते हैं,
  • आप Wikipedia Article से के द्वारा Content के आधार पर Question Answer बना सकते हैं और Wikipedia Article सर्च करते समय कई भाषाओं का विकल्प दिया जाता है,
  • Microsoft PowerPoint Slides को Kahoot! में Import और Sync के माध्यम से आप Content का उपयोग करके MCQ और Quiz तैयार कर सकते हैं,
  • Kahoot AI में Question तैयार करने का स्तर चुनने का भी Option दिया होता हैं। आप सरल और कठिन भी दोनों प्रकार के स्तर के Question Answer तैयार कर सकते हैं,
  • Kahoot! AI Generator में अलग-अलग भाषाओं में Content तैयार करने का विकल्प उपलब्ध होता है लगभग आप 70 भाषाओं में Content को बना सकते हैं,
  • आप इस टूल्स के द्वारा अपनी जरूरत के अनुसार किसी भी प्रकार का AI Image Create कर सकते हैं लेकिन दोस्तों Official Help Center के अनुसार यह सुविधा Web Platform पर उपलब्ध है,
  • Kahoot! AI में Notes को Scan करके भी Questions Create किए जा सकते हैं तथा Mobile App में भी Notes Scan करने की सुविधा उपलब्ध होती है और एक बार में अधिकतम 20 Pages तक Scan किए जा सकते हैं।

Kahoot AI किसके लिए उपयोगी:

यह Kahoot AI टूल्स सभी विद्यार्थियों और सभी अध्यापकों के लिए भी Helpful हो सकता है। और Kahoot AI में आपके Account में Subscription Plan के अनुसार सुविधाएं दी जाती हैं।

5. Revisely AI Quiz Generator:

यह एक ऐसा Revisely AI Quiz Generator है। जिसके द्वारा Teachers विद्यार्थियों के लिए Revisely Study Material को Practice Questions और Quiz में बदलने के लिए उपयोग किए जाने वाले Learning Tools में शामिल है। ऐसा नही है, कि केवल इस टूल्स का उपयोग केवल टीचर ही करते हैं। इस टूल्स का उपयोग सभी विद्यार्थी भी कर सकते हैं, क्योंकि इस टूल्स का Interface बहुत सरल है।

Revisely AI Quiz Generator की विशेषताएं:

  • Revisely AI से Handwritten Notes के इमेज को अपलोड करके आसानी से Quiz बना सकते हैं,
  • Revisely में Microsoft Word और PowerPoint जैसी Files को Upload करके उनके Content के आधार पर Quiz तैयार करने की सुविधा होती है,
  • अगर आपके पास किसी भी Topic का Text-based Study Material है, तो आप उस Content को Revisely AI Quiz Generator में Input करके उसमें उपस्थित Content के आधार पर Quiz Questions तैयार किए जा सकते हैं,
  • Revisely AI Quiz Generator कई भाषाओं में Quiz तैयार करने का समर्थन करता है। आप इस टूल्स की निश्चित संख्या जानने के लिए आप इस टूल्स की Official Website को Visit कर सकते हैं,
  • Revisely टूल्स में Quiz बनाने के बाद आप उस Content को अपने Account में Save कर सकते हैं जिससे आप उसको जरूरत पड़ने पर दोबारा उपयोग या एडिट भी कर सकते हैं,
  • Revisely AI में Free में User को कुछ Limits का सामना करना पड़ सकता है अगर आपके लिए जरूरत पड़े तो आप इस टूल्स का Paid Plan को Join कर सकते हैं।

Revisely AI Quiz Generator किसके लिए उपयोगी:

यह टूल्स सभी छात्र-छात्राओं के लिए और Educators के लिए उपयोगी हो सकता हैं। तथा Working Professionals, training और Learning Programs जैसे कार्यों में सहायता प्रदान कर सकता है। लेकिन यह टूल्स Study या Training Material को जल्दी से Quiz में बदलने में मदद करता हैं।

6. MagicSchool AI:

MagicSchool एक ऐसा AI Platform है। जो मुख्यतः Schools और Educators के लिए तैयार किया गया है। इस टूल्स में Multiple Choice Quize बना सकते हैं, और कई Educational टूल्स भी उपलब्ध होते हैं। दोस्तों एक बात आपको समझना बहुत जरूरी है, कि MagicSchool को Direct आप Student के लिए Quiz बनाकर दे देता है ऐसा कहना सही नहीं है। क्योंकि इस टूल्स का मुख्य उपयोग Focus Teacher और Educational Workflows पर आधारित होता है।

इसलिए दोस्तों इस टूल्स का उपयोग Students के लिए Teacher या School द्वारा उपलब्ध कराए गए Features और Access पर निर्भर कर सकती है। अगर आपको इस टूल्स का Paid Plan को जॉइन करना चाहते हो तो आप MagicSchool AI की Official Website पर जाकर ही Plan को जॉइन करना चाहिए।

MagicSchool AI की विशेषताएं:

  • MagicSchool AI की मदद से Topic, Grade Level और Learning Goals के आधार पर Lesson Plan तैयार किया जा सकते हैं,
  • AI से बने Questions और Answer Options को Edit और Customize भी किया जा सकता है,
  • आप इस टूल्स की सहायता से Worksheets भी तैयार कर सकते हैं,
  • किसी भी Topic या अन्य सामग्री के आधार पर Educational Presentations तैयार की जा सकती हैं,
  • Assignment और Learning Goals के आधार पर Rubrics तैयार किए जा सकते हैं,
  • Teachers के लिए अलग-अलग Educational Tasks हेतु 80+ AI Tools उपलब्ध हैं,
  • Students के लिए Tutoring, Writing और Learning से जुड़े 50+ AI Tools उपलब्ध हैं।

MagicSchool AI किसके लिए उपयोगी:

MagicSchool टूल्स Teachers, Students, District और Education Leaders के लिए यह सहायता कर सकता है। लेकिन इस टूल्स का मुख्य रूप से K-12 Education को ध्यान में रखकर इसको तैयार किया गया है। अगर कोई इस टूल्स का उपयोग करे तो इस टूल्स में क्या-क्या फीचर्स उपलब्ध हैं Official Website पर जाकर जरूर देखना चाहिए क्योंकि समय-समय पर टूल्स में अपडेट होता रहता है।

7. Adobe AI Quiz Maker:

Adobe AI Quiz Maker का इस्तेमाल Study Documents से Quiz और Q या uestions तैयार करने के लिए किया जा सकता है। यह टूल्स उन सभी के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। जिनके पास PDF या अन्य Digital Study Materials के रूप में है तो वे इस टूल्स के माध्यम से Practice Question आसानी से तैयार कर सकते हैं।

Adobe AI Quiz Maker की विशेषताएं:

  • Adobe AI Quiz Maker को Class Notes, Reading Material और Study Guides को Upload करके उनके आधार पर Customized Quiz तैयार किया जा सकता है,
  • आप इस टूल्स की सहायता से Mock Test भी तैयार कर सकते हैं,
  • यह एक ऐसा टूल्स है जो कि, Uploaded Material से Important Topics, Core Concepts और Exam-relevant Points पहचानकर Questions तैयार करने में मदद करता है,
  • आपके द्वारा Create की गई Quizzes को Save करके दोबारा Attempt किया जा सकता है और Study Group या Classmates के साथ Share भी किया जा सकता है,
  • आप Adobe AI Quiz Makerकी मदद से Quiz Maker का उपयोग करके JEE, NEET, UPSC, CAT और Banking Exams सहित विभिन्न परीक्षाओं की Practice करने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है,
  • Adobe AI Quiz Maker को Browser में सीधे इस्तेमाल किया जा सकता है और इसके लिए अलग से कोई Software या App Install करने की आवश्यकता नहीं होती है,
  • Adobe AI को Student Spaces में Quiz Maker को Free में इस्तेमाल करके Study Material से Quizzes और Practice Tests बना सकते हैं, कुछ सुविधाओं के लिए Sign-in की आवश्यकता हो सकती है।

Adobe AI Quiz Maker किसके लिए उपयोगी:

Adobe AI Quiz Maker का उपयोग Students, Exam Aspirants, College/University Learners और Self-Learners के लिए उपयोगी है। Teachers/Educators भी इसे learning material से practice quizzes बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं।और एक बात ध्यान रहने योग्य है कि Adobe AI Quiz Maker कि सुविधायाएं समय-समय के साथ अपडेट होती रहती है। तथा आपके द्वारा लिए गया प्लान के अनुसार कुछ फीचर्स अलग भी हो सकते हैं। इसलिए आपको Official Website से अपडेट रहना चाहिए।

Conclusion (निष्कर्ष):

मेरे प्रिय दोस्तों आज के समय में हमारे पढ़ाई से जुड़े हुए सभी कार्यों को लगभग Artificial Intelligence ने बहुत आसान कर दिया हैं। पढ़ाई के कार्यों में से MCQ और Quiz तैयार करना भी उनमें से एक है। MCQ और Quiz सभी Teachers और Students को जरूरत होती है। पहले MCQ और Quiz तैयार करने में कई घंटों का समय लग जाता था, जो कि अब वही MCQ और Quiz तैयार करने में लगभग 10 से 15 मिनट में आप AI की सहायता से तैयार कर सकते हैं। इसलिए AI हमारे जीवन में वरदान की तरह साबित हुआ है।

अब आप आराम से Practice Questions, Notes, MCQ और Quiz भी तैयार कर सकते हैं। AI आपके लिए Questions बना सकता है, Quiz तैयार कर सकता है और Revision को व्यवस्थित करने में मदद कर सकता है, लेकिन सही Answer को समझना, उसे स्वयं से इन जगहों से Check करना चाहिए जैसे- Textbook, Official Study Material, Syllabus और विश्वसनीय Sources से जरूर Verify जरूर करना चाहिए।

कभी भी AI से एक ही बार में 100 से 200 Question नहीं तैयार करने चाहिए क्योंकि एक ही बार में अधिक कार्य करने पर AI से अधिक गलतियाँ हो सकती हैं। इसलिए आप एक बार में 20 से 25 Question तैयार करना सबसे अच्छा माना जाता है। जिससे गलतियाँ बहुत कम होती हैं। आप कई भागों में हजारों Question तैयार कर सकते हैं।

Importent FAQ:

Q. 01- क्या AI से MCQ और Quiz बनाए जा सकते हैं?

Ans- ऐसे कई AI टूल्स उपस्थित है, जिनकी मदद से आप किसी भी आप किसी Topic, Notes, PDF या दूसरे Study Material को Input के रूप में देकर Questions Answer बहुत आसानी से तैयार कर सकते हैं।

Q. 02- क्या Students PDF से MCQ बना सकते हैं?

Ans- देखो भाई अगर आपके द्वारा चुना गया AI टूल्स अपलोड की हुई PDF को Support करता है तो आप PDF से भी MCQ और Quiz तैयार कर सकते हैं।

Q. 03- AI से बनाए गए MCQ क्या हमेशा सही होते हैं?

Ans- AI-generated Questions, Answers और Explanations में कभी-कभी गलतियाँ हो सकती हैं। इसलिए किसी महत्वपूर्ण परीक्षा की तैयारी के दौरान AI से बनाए गए Questions को अपने Textbook, Notes या भरोसेमंद Study Material से Verify करना बहुत जरूरी होता है।
खासकर Mathematics, Science, History, Current Affairs और अन्य तथ्यात्मक विषयों में बिना जाँच किए AI के Answer को सही मानना उचित नहीं होता है।

Q. 04- Students के लिए सबसे अच्छा AI Quiz Tool कौन-सा है?

Ans- दोस्तों एक ही टूल्स सभी Students के लिए उपयोगी नहीं हो सकता है। क्योंकि प्रत्येक Students की जरूरत के अनुसार टूल्स उपयोगी हो सकता है। अगर आपको Interactive Quiz चाहिए, तो Wayground AI या Kahoot! जैसे Tools उपयोगी हो सकते हैं। अगर आप PDF और Notes से Quiz बनाना चाहते हैं,तो Quizgecko या Revisely जैसे Tools Helpful हो सकते हैं। अगर आपको Educational Assessment तैयार करना है, तो MagicSchool AI उपयोगी हो सकता है। इसलिए अपनी आवश्यकता के अनुसार टूल्स को चुनना सबसे अच्छा होता है।

Q. 05- क्या AI से Hindi में भी MCQ और Quiz बनाए जा सकते हैं?

Ans- आज के समय में ऐसे कई AI टूल्स इंटरनेट पर उपस्थित हैं जिनके मध्ययम से आप हिंदी में MCQ और Quiz बना सकते हैं। यदि AI द्वारा बनाया गया कोई Question समझने में अस्पष्ट लगे, तो उसे सुधारकर दोबारा Generate कर सकते हैं।

Q. 06- AI से बेहतर MCQ बनाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

Ans- बेहतर MCQ बनाने के लिए AI को स्पष्टता से Prompt को लिखना चाहिए, सही Study Material, Question Type और Difficulty Level भी बताना चाहिए। तथा एक बार में बहुत अधिक Question बनाने के लिए नहीं ऑर्डर देना चाहिए।

Leave a Comment