परिचय (Introduction)
सच में दोस्तों इस डिजिटल युग में प्रत्येक दिन हजारों PDF Files, Research Papers, Study Notes, Books, Websites और अन्य Online Documents बनाए जाते हैं। तो NotebookLM AI आपके कार्य में बहुत सहायता प्रदान कर सकता है हम आपको इस लेख में बताएंगे कि NoebookLM AI क्या है? और इसे Free में कैसे Use करें। देखो भाई केवल जानकारी को एकत्रित करना नहीं होता है। बल्कि अधिक जानकारी से महत्वपूर्ण जानकारी कम समय में प्राप्त करना एवं समझने की जरूरत होती है।
आज के समय में बहुत से Students, Teachers, Researchers, Bloggers, Content Creators और Office Professionals के लिए बड़ी PDF से कम समय में जरूरत के अनुसार कम समय में महत्वपूर्ण निकालना थोड़ा अधिक समय लग सकता है। लेकिन इस टूल्स की मदद से आप बहुत कम समय में आप 100 पेज की भी PDF से बहुत कम समय में अपनी आवश्यकता के अनुसार आप जानकारी निकाल सकते हैं। आप इस टूल्स की सहायता से आप अपना कीमती समय को बचा सकते हैं।
AI के रफ्तार में Google ने Research से रिलेटेड कार्य को आसान करने के लिए NotebookLM को लाँच किया है। यह एक ऐसा टूल्स है जो कि Research और Taking Tool है। आप इसके माध्यम से PDF, Google Docs, Google Slides, Websites, YouTube Videos तथा अन्य समर्थित Sources के आधार पर जानकारी को खोज सकता है। और आपके आवश्यकता के अनुसार Summary को भी तैयार कर सकता हैं। और महत्वपूर्णबिंदुओं की पहचान भी कर सकता हैं, तथा Study Guide, Flashcards, Quiz और आपके प्रश्नों के अनुसार उत्तर देने में सहयोग कर सकता है।
जरूरत पड़ने पर यह टूल्स आपके प्रश्न से संबंधित Source References भी उपलब्ध कराता है, जिससे जानकारी की पुष्टि करने में सहायता मिल जाती हैं। तो दोस्तों यही विशेषता NotebookLM AI को सामान्य AI Chatbots से अलग बनाने में सहायता प्रदान करती है। इसके माध्यम से AI Chatbots कई स्रोतों के आधार पर आपको उत्तर देने में सक्षम है। NotebookLM जो होता है। वह आपके द्वारा दिए गए Sources पर आधारित उत्तर देने का प्रयास करता हैं। इसीलिए इस टूल्स का उपयोग Study, Research, Documentation और Knowledge Management जैसे कार्यों के लिए विशेष रूप से उपयोगी माना जा रहा है।
यदि आप जानना चाहते हैं। कि NotebookLM क्या है और इस टूल्स का सही तरीके से कैसे Free में उपयोग किया जा सकता है। इसके प्रमुख Features क्या होते है। तो दोस्तों आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि NotebookLM AI Free में Use कैसे करें। इस टूल्स का उपयोग करके किन कार्यों में फायदेमंद साबित हो सकता है, और इसकी क्या सीमाएँ होती हैं। इन सभी के बारे में विस्तार से इस आर्टिकल में चर्चा करेंगे।
आप इस लेख को पढ़कर लगभग NotebookLM से रिलेटेड सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ बताई जाएंगी जो कि 2026 में सभी के लिए बहुत आवश्यक हैं। आप इन सभी जानकारियों को प्राप्त करके अपने कार्य को बहुत आसान बना सकते हो। आपको हम बहुत सरल भाषा में समझाने का प्रयास करेंगे ताकि आप इस AI Tool को सही तरीके से उपयोग करना सीख जाएं।
NotebookLM AI क्या है:
यह जो NotebookLM AI है। यह Google का ही एक प्रकार से AI Research करने के लिए इस टूल्स को विकसित किया गया है। इस टूल्स के माध्यम से आप किसी भी प्रकार की PDF, Google Docs, Google Slides, Websites, YouTube Videos, Audio Files तथा अन्य समर्थित Sources जोड़ सकते हैं। और उसके बाद आप उन Sources के आधार पर अपने जरूरत के अनुसार आप बहुत कम समय में कम शब्दों में उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।
आप अपने कार्य से संबधित Summary भी तैयार कर सकते हैं। तथा Study Guide, Mind Map, Flashcards, Quiz, Audio Overview तथा अन्य उपयोगी सामग्री बनाने में आपकी सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सहयोग कर सकता है। कभी-कभी छोटी-छोटी गलतियाँ भी कर सकता है। ये एक प्रकार की AI में अब छोटी सी समस्या है। इसलिए NotebookLM AI से प्राप्त जानकारी को एक बार जाँच करना जरूरी होता है।
NotebookLM AI कैसे काम करता है:
देखो दोस्तों NotebookLM जो होता है। इस टूल्स का कार्य करने का तरीका AI Chatbots की तरह नहीं होता है। क्योंकि NotebookLM को जब आप कोई भी जानकारी दोगे उसके बाद आप उससे रिलेटेड जानकारी पा सकते हैं। हाँ, इस टूल्स से आपको अधिक Research करने की जरूरत नहीं होती हैं। आपको कम मेहनत में ही आपके उम्मीद के अनुसार जवाब मिल सकता हैं। कभी-कभी कई बार उत्तर देने के साथ में Source References भी देता हैं। जिससे आपको समझने में बहुत आसान हो जाता है।
NoteboolLM AI की Source References की विशेषता के आधार पर Research, Study, Content Creation और Professional कार्य को अति महत्वपूर्ण बनाने में सहायता करता हैं।
NotebookLM AI किसके लिए सबसे अधिक उपयोगी हो सकता है:
यह टूल्स उस व्यक्ति के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है। जैसे- Students, Teachers, Bloggers, Researchers, Office Professionals, Digital Marketers, YouTube Script Writers, Competitive Exam की तैयारी करने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए, एवं जिसको प्रत्येक दिन किसी प्रकार की जानकारी लेना हो या उस जानकारी को कम शब्दों में सही तरीके से व्यवस्थित करना हो तथा विश्लेषण करने के लिए यह टूल्स बहुत कामगार साबित हो सकता है।
यह Tool लगभग हर उस व्यक्ति के लिए उपयोगी है, जिसे नियमित रूप से जानकारी पढ़नी, समझनी, व्यवस्थित करनी या उसका विश्लेषण करना पड़ता है।
NotebookLM AI के मुख्य Features:
NotebookLM AI की प्रमुख Features निम्न प्रकार हैं-
- NotebookLM में PDF, Google Docs, Google Slides और अन्य Sources को जोड़ने की सुविधा उपलब्ध होती है,
- इस टूल्स में Website और Public YouTube की Videos को आप आसानी से जोड़ सकते हैं,
- Audio को भी जोड़ सकते हैं,
- किसी भी YouTube Public Video का Overview तैयार कर सकते हैं,
- आप अपने Sources से रिलेटेड AI से Chat करके सवालों का जवाब पूछ सकते हैं,
- Documents और Sources की Summary भी तैयार कर सकते हैं,
- अपने कार्य से संबधित Mind Maps तैयार कर सकते हैं,
- Flashcards भी तैयार कर सकते हैं,
- Quizzes, Data Tables, Infographics, Slide Decks जैसे कार्य आप बहुत कम समय में कर सकते हैं,
- सभी प्रकार के Notes बनाकर उन्हे व्यवस्थित करने की सुविधा उपलब्ध होती है,
- Web और Google Drive से नए Sources खोजने की सुविधा होती है,
- लगभग 80 से भी अधिक भाषाओं का सपोर्ट मिलता हैं,
- एक ही Notebook में कई Sources को व्यवस्थित करके उनके आधार पर काम करने की सुविधा होती है।
दोस्तों अभी इस समय NotebookLM में दिन-प्रतिदिन New Features जोड़े जा रहे हैं, इसलिए आपके कार्य से संबधित एवं Free या Paid Plan के अनुसार आप Features का उपयोग कर सकते हैं। आप समय-समय पर Official Website से update रहना चाहिए जिससे आपको पता चलता रहेगा कि क्या मेरे कार्य से संबधिक कोई New Features Add हुआ है या नहीं।
NotebookLM AI को Free में कैसे Use करें (Step-by-Step Complete Guide)
यदि आप जिंदगी में कभी भी NotebookLM AI को Use नहीं किया है। तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आपको हम इस लेख के माध्यम से बिल्कुल शुरुआत से NotebookLM AI को उपयोग करने को बताएंगे। जो कि बहुत आसान भाषा में समझाने का प्रयास करेंगे। NotebookLM AI का उपयोग करने के लिए आपके पास एक Google Account का होना बहुत जरूरी होता हैं। क्योंकि Google Account के माध्यम से ही NotebookLM AI की Official Website में Login किया जाता है।
Step 1: NotebookLM AI की Official Website खोलें:
NotebookLM AI को उपयोग करने के लिए सबसे पहले आपको NotebookLM AI Official Website को Google में Open किया जाता हैं। आप इस Website को सभी Device में Open कर सकते हैं। चाहे आपके पास Mobile हो या Laptop आप सभी Device में आसानी से उपयोग कर सकते हैं। एक बात हमेशा याद रखना कि NotebookLM AI की Officile Website पर ही जाकर अपना Account को बनाना चाहिए। जिससे आपका Account हमेशा सुरक्षित रहेगा। और साथ में NotebookLM AI के सभी नवीनतम Features तथा Updates भी मिलते रहेंगे।
Step 2: Google Account से Sign In करें:
NotebookLM AI की Official Website खोलने के बाद Sign In पर Click करके आप अपने Google Account से Login कर लेना चाहिए। यदि आपके पास पहले से Google Account है। तो आप उसी से Sign In कर सकते हैं। क्योंकि आपको New Account बनाने की जरूरत नहीं होती हैं। जब आप Login हो जाएंगे तब आप NotebookLM AI के Dashboard में पहुँच जाएंगे।
Step 3: नया Notebook कैसे बनाएं:
जब आप Notebook के Dashboard में पहुँच जाओगे तो आपको Create New Notebook का विकल्प दिखाई देगा। आप इस पर Click करके अपना पहला NotebookLM Create कर सकते हैं। Notebook में ऐसा नाम रखना चाहिए जिससे आपको बाद में पहचानने में आसानी रहे। आपको जिस क्षेत्र से संबधित कार्य करना हो आप उसी से संबधित नाम लिखना चाहिए जिससे आप बहुत आसानी से उसी Notebook पर जा सकते हैं।
अगर आप Math, Hindi, Biology Notes, AI Tools Research, College Assignment, YouTube Script, Blogging Ideas जैसे कई कार्यों को एक साथ में कार्य करते हैं। तो आपके लिए Notebook बनाना अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक हो सकता है।
Step 4: अपने Sources कैसे जोड़ें:
जब आप Notebook Create कर लेते हैं। तब उसके बाद अध्ययन सामग्री (Sources) जोड़ने की बारी आती है। इस टूल्स की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि कई प्रकार की अध्ययन सामग्री को जोड़ सकते हैं, आपके द्वारा जोड़ी गई अध्ययन सामग्री के आधार पर आप बहुत आसानी से उत्तर या Summary तैयार कर सकते हैं। और साथ में अन्य AI Features का उपयोग कर सकते हैं।
Step 5: AI से प्रश्न कैसे पूछें:
जब आप अपने कार्य से रिलटेड अध्ययन सामग्री को जोड़ देने के बाद आप Direct NoteboolLM से PDF का Summary, सबसे महत्वपूर्ण Point कौन-कौन से हैं, Quiz, Interview के लिए Questions Answer तैयार कर दीजिए, Revision के Notes Create कर दीजिए, आपका जो टॉपिक हो आप उस Topic को सरल भाषा में समझाने के लिए बोल सकते हैं इत्यादि प्रकार के सभी कार्य बहुत आसानी से किए जा सकते हैं।
NotebookLM हमेशा आपके द्वारा जोड़े गए Sources के आधार पर ही विश्लेषण करके ही उत्तर देने का प्रयास करता है। और कभी-कभी Source References भी दिखाता है जिससे आपको और अधिक जानकारी मिलने के फायदे मिल सकते हैं।
Step 6: NotebookLM से बेहतर परिणाम पाने के लिए Pro टिप्स:
- आपको हमेशा भरोसेमंद और Relevant Sources जोड़ना चाहिए, गलत जानकारी Sources Add करने से बचना चाहिए,
- प्रत्येक विषय के लिए Notebook बनाना चाहिए जिससे प्रत्येक विषय की जानकारी अलग-अलग व्यवस्थित रहती हैं,
- Clear और Specific Questions पूँछना चाहिए, जितना अच्छा Prompt होगा उतना ही अच्छा आपको साफ-साफ शब्दों में उत्तर देखने को मिलेगा,
- एक साथ कई प्रश्न नहीं पूँछन चाहिए, छोटे-छोटे भागों में अपने सभी प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करना चाहिए,
- AI से प्राप्त उत्तर को एक बार मूल Source से Cross-check जरूर करना चाहिए,
- Summary तैयार करने के बाद Detailed Questions की जानकारी प्राप्त करना चाहिए,
- सबसे पहले Document का Overview लेना चाहिए उसके बाद महत्वपूर्ण Sections पर गहराई से सभी उत्तरों को पूँछन चाहिए,
- सभी विद्यार्थियों को Study के लिए Quiz और Flashcards का उपयोग करना चाहिए जिससे Revision और Self-Practice करने में आसान रहता है,
- Notebook को समय-समय पर Update रखना चाहिए पुराने और अनावश्यक Sources को डिलीट कर देना से कार्य आसान हो जाता है,
- अपने उद्देश्य के अनुसार Output चुनना चाहिए जैसे- पढ़ाई के लिए Study Guide/Quiz, Research के लिए Summary/Notes और सुनकर सीखने के लिए Audio Overview जैसे विकल्पों का उपयोग करना चाहिए,
- यदि आपके जरूरत के अनुसार आपको उत्तर नहीं मिला है, तो आप अपने Prompt को और अधिक बेहतर बनाकर पूँछना चाहिए जिससे आपके आवश्यकता के अनुसार उत्तर मिल सकता है,
Step 7: NotebookLM को पहली बार उपयोग करते समय क्या न करें:
NotebookLM केवल प्रश्नों के उत्तर ही नहीं देता, बल्कि आपके द्वारा जोड़े गए Content के आधार पर उत्तर देने में सक्षम होता है। और साथ में विभिन्न प्रकार से आपको समझाने के लिए सामग्री को तैयार कर सकता है।
- एक बार में बहुत अधिक Files को एक ही Notebook में नहीं जोड़ना चाहिए,
- AI द्वारा तैयार किया गया Content को बिना सत्यापित किए अंतिम सत्य नहीं मानना चाहिए,
- अलग-अलग विषयों की सामग्री को एक ही Notebook में नहीं रखना चाहिए,
- अधूरी, गलत या कम गुणवत्ता वाली PDF को बिल्कुल Upload नहीं करना चाहिए,
- संवेदनशील, निजी या गोपनीय जानकारी Upload करने से पहले आपको उसकी आवश्यकता और सुरक्षा पर विचार करके ही अपलोड करना चाहिए।
NotebookLM AI किन कार्यों में सबसे अधिक उपयोगी हो सकता है:
आपके कई क्षेत्रों में यह टूल्स आपकी मदद कर सकता है। जैसे- Exam Preparation, Notes Revision, PDF Analysis, Blog Research, YouTube Script Preparation, Office Documentation, Book Summary, College Projects, Meeting Notes को व्यवस्थित करना, इत्यादि कार्य करने में सबसे अधिक उपयोगी हो सकता है।
इस सभी Features की वजह से आज NotebookLM के लिए जाना जा रहा है। यह केवल AI Chat Tool नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा टूल्स है। जिसके माध्यम से आप लगभग सभी प्रकार की जानकारी को समझाने एवं व्यवस्थित करके, उसका विश्लेषण करने और उसे प्रभावी ढंग से उपयोग करने में मदद करने वाला एक शक्तिशाली AI Research Assistant है। जो आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता हैं।
NotebookLM AI का सबसे बड़ा फायदा:
देखा जाए तो आज के समय में सभी के लिए NotebookLM लाभदायक साबित हो सकता है। लेकिन कुछ विशेष लोगों के लिए वरदान की तरह साबित हो सकता है। जैसे- Students, Teachers, Research Ideas, pdf से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने में सहायता प्रदान करता हैं।
a. Students के लिए NotebookLM AI:
NotebookLM AI सभी Students के लिए वरदान की तरह साबित हुआ है। यदि आपके पास 300 से 500 पेज़ की PDF की Book, PDF Notes या Study Material है, तो उसे हर बार पढ़ना आसान नहीं होता है। ऐसी अध्ययन सामग्री को पढ़ने के लिए आपको कम में में महत्वपूर्ण Material प्राप्त करने के लिए आपको इस टूल्स का सहारा लेना बेहतर रहेगा।
आप इस टूल्स की मदद से दिए गए Study Material के आधार पर महत्वपूर्ण पॉइंट को समझने, Summary बनाने के लिए तथा Revision करने में सहायता प्रदान कर सकता हैं। जैसे- Chapter Summary तैयार करना, mportant Questions निकालना, Revision Notes बनाना, Quiz तैयार करना, Flashcards बनाना, कठिन Topic को सरल भाषा में समझना इत्यादि सभी कार्यों में यह टूल्स आपकी सहायता करने में सक्षम है।
b. Teachers के लिए NotebookLM AI:
Teachers के लिए NotebookLM AI एक प्रकार से बहुत उपयोगी टूल्स बन सकता है। क्योंकि सभी Teachers कम समय में अधिक जानकारी पाने के लिए जैसे- Lecture Notes, Reference Books या Teaching Material, Quiz बनाने के लिए, Practice Questions तैयार करने के लिए, Students के लिए Study Material व्यवस्थित करने में, Revision के लिए Content तैयार करने में, इत्यादि प्रकार से Teachers के लिए यह टूल्स सहायता करता हैं।
c. Bloggers और Content Writers के लिए NotebookLM AI:
यदि आप Blogger हैं, तो आपके लिए यह टूल्स बहुत सहायता कर सकता है। जैसे- किसी भी प्रकार की Content Writing करने के लिए आप इस टूल्स का सहारा ले सकते हैं, किसी भी तरह की Research करने के लिए आपके कार्य में उपयोगी हो सकता है NotebookLM विभिन्न जगहों से Sources को एक जगह व्यवस्थित करके और उनमें से मुख्य जानकारी निकालने में मदद कर सकता है। जैसे- Research Notes तैयार करना, Article Outline बनाना, महत्वपूर्ण Points व्यवस्थित करना, विभिन्न Sources की तुलना करना, FAQ के लिए संभावित प्रश्न लिखने के लिए इस टूल्स का उपयोग कर सकते हैं।
d. Office Professionals के लिए NotebookLM AI:
कई कंपनियों में प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में Documents, Reports और Meeting के Notes तैयार होते हैं। आप इस टूल्स के माध्यम से Documents को व्यवस्थित रखने और उनमें से आवश्यक जानकारी जल्दी खोजने में सहायता कर सकता है।
यह टूल्स अन्य भी कार्य करने में सक्षम है। जैसे- Meeting Notes का Summary, Project Documents का Review, Important Action Points, Report का संक्षिप्त सार इत्यादि सभी कार्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आपको एक बात हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि अगर Documents में संवेदनशील जानकारी हो या स्वयं की संस्था की Privacy Policy और Data Handling Rules का पालन करना बहुत जरूरी होता है।
e. Competitive Exam की तैयारी के लिए NotebookLM AI:
यदि आप किसी भी Competitive Exam की तैयारी कर रहे हैं, तो आप इस टूल्स का सहारा ले सकते हैं। जैसे- कोई भी Students, SSC, Railway, Banking, UPSC, State PCS और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या करना चाहते हैं। तो आपके लिए यह टूल्स Short Notes, Revision Notes, Quiz, Practice Questions, Flashcards इत्यादि जैसे कार्य करने में सक्षम है। जो कि अपका समय की बचत करने के साथ-साथ खूबसूरती से समझाने मे मदद कर सकता है।
f. Team Collaboration के लिए NotebookLM AI:
यदि कोई भी कार्य आइस ऐसा है। जिस कार्य को करने में Team की जरूरत होती है। तो आप उस कार्य को इस टूल्स के मध्यम से करना आसान हो जाता है। साथ में इस टूल्स की सहायता से Team के Member जरूरत के अनुसार बहुत कम समय में जानकारी की खोज कर सकते हैं। और अपने कार्य को अधिक आसान बना सकते हैं।
g. Productivity बढ़ाने में मदद के लिए NotebookLM AI:
यदि आप रोज-रोज किसी भी कार्य को बड़े पैमाने के आधार पर कार्य करते है। तो आप इस टूल्स का सहारा ले सकते हैं। ये टूल्स आपके द्वारा प्रत्येक दिन दोहराए जाने वाले कार्य को आसान बना सकता है। जैसे- Notes व्यवस्थित करना, आवश्यक जानकारी जल्दी खोज पाना, यदि आप रोज-रोज किसी भी कार्य को बड़े पैमाने के आधार पर कार्य करते है।
तो आप इस टूल्स का सहारा ले सकते हैं। ये टूल्स आपके द्वारा प्रत्येक दिन दोहराए जाने वाले कार्य को आसान बना सकता है। जैसे- Notes व्यवस्थित करना, आवश्यक जानकारी जल्दी खोज सकते हैं, मुख्य बिंदुओं की पहचान कर सकते हैं, Study Material तैयार करने में सहायता मिल सकती है, Research सामग्री को एक स्थान पर व्यवस्थित रख सकते हैं। आप इस टूल्स के माध्यम से अपने कार्य को कई गुना अधिक तेज और आसान बना सकते हैं।
NotebookLM AI की सीमाएँ (Limitations):
NotebookLM AI यह एक Powerful टूल्स है। जो कि AI पर आधारित है इस टूल्स से का कार्य Research और Learning Assistant जैसे काम करने में सक्षम है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता हैं कि इसकी कोई भी सीमा नहीं होती है। प्रत्येक टूल्स की अपनी-अपनी सीमाएँ होती है। तो दोस्तों आप सभी को इस टूल्स की सीमाओं के बारे में चर्चा करेंगे।
अगर कोई उपयोगकर्ता इन सीमाओं को बिना जाने अगर AI पर पूर्णतः निर्भर हो जाता है। तो वह User को कुछ गलत परिणाम देखने को मिलने की संभावना हो सकती हैं। इसलिए आपको अगर इस टूल्स से फायदा लेना है, तो आपको इस टूल्स की सीमाओं के बारे में जानकारी लेना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आइए दोस्तों NotebookLM AI की प्रमुख सीमाओं को विस्तार से समझते हैं।
a. AI के उत्तर हमेशा 100% क्या सही होते हैं:
NotebookLM आपके द्वार जोड़े गए अध्ययन सामग्री के आधार पर ही सबसे अधिक सटीक उत्तर देने का प्रयास करता है। लेकिन फिर भी कभी-कभी त्रुटियाँ हो सकती हैं। इलसिए हमेशा इसलिए महत्वपूर्ण जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित Original Source को स्वयं से देखना और तथ्यों की पुष्टि करना अति आवश्यक होता है।
मुख्य रूप से चिकित्सा, कानूनी और वित्तीय विषयों में AI से प्राप्त उत्तर को पूर्ण रूप से निर्भर नहीं होना चाहिए। बल्कि आपको किसी भी विशेषज्ञ और मूल स्रोतों की जानकारी लेना सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है।
b. NotebookLM AI की अपनी Technical Limits:
NotebookLM में Sources जोड़ने की सिविधा उपलब्ध होती है। लेकिन लगभग प्रत्येक टूल्स में सामग्री को जोड़ने या उस टूल्स से के कार्य करने की Technical Limits होती हैं। वर्तमान समय में उपलब्ध जानकारी के अनुसार एक Source में लगभग अधिकतम 500,000 शब्दों को जोड़ा जा सकता है। या Upload की गई File का अधिकतम आकार 20 MB के आकार को Upload किया जा सकता है।
ध्यान देने योग्य बात यह है। कि Free Access में आप एक Notebook में सामान्यतः 50 Sources तक ही जोड़े जा सकते हैं। Usage Limits और उपलब्ध सुविधाएँ आपके Account या Plan के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। इसीलिए आपको हमेशा Official Website से जुड़े रहना चाहिए।
एक साथ में अधिक Documents को किसी भी एक ही Notebook में नहीं जोड़ना चाहिए बल्कि आप उन्हे कई Notebook में Add करना सुविधाजनक एवं व्यवस्थित माना जाता है।
c. YouTube Videos के साथ भी कुछ सीमाएँ:
यदि आप किसी भी NotebookLM Public YouTube Videos को Source के रूप में जोड़ सकते हैं। यह टूल्स मुख्य रूप से Video के Text Transcript को Import करता है। इस टूल्स में केवल वही Video समर्थित होती हैं। जिनमें User-uploaded या Auto-generated Captions उपलब्ध होता है। जिन Video में Voice उपलब्ध नहीं होता है। वे Video समर्थित नहीं होती हैं। यह टूल्स YouTube Source के रूप में यह मुख्य रूप से Video के Transcript पर काम करता है।
d. Mobile App में कुछ Features सीमित हो सकते हैं:
अभी इस समय NotebookLM का Mobile App उपलब्ध है। लेकिन उसमें कुछ Features Mobile App में भी सीमित हो सकते हैं। जैसे- मोबाइल से Types करना और Desktop Version से Type करने में अंतर हो सकता है। और Notes, Mind Maps, Reports या Data Tables, Mobile App में और Desktop Version से भिन्न हो सकते हैं या समय के साथ इनमें बदलाव हो सकता है।
वर्तमान समय में Google भी Desktop Version के उपयोग करने की सलाह देता है। Desktop Version का उपयोग करने से आपको बड़े Documents, Advanced Research और अधिक विस्तृत कार्यों के लिए Computer या Desktop Browser पर NotebookLM का उपयोग अधिक सुविधाजनक माना जाता है।
e.Features और Usage Limits समय के साथ बदल सकते हैं:
NotebookLM समय-समय के साथ Update लाता रहता है, जिससे Google बदलाव होने के साथ में New Features जोड़ता रहता है। जिसके आधार पर Usage Linits में भी परिवर्तन देखने को मिल सकता है। कुछ सुविधाएं आपके Account Type, Plan, Region या Google पर आधारित शर्तों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। इसलिए आपको Official Website से जुड़े रहना बहुत जरूरी होता है। जिससे आपको सभी Update मिलते रहेंगे।
NotebookLM Free है या Paid:
NotebookLM AI से लेकर आपके मन में सवाल जरूर आता होगा कि यह टूल्स बिल्कुल Free है, या Paid तो आज आपके सभी प्रश्नों को जवाब मिल जाएगा। देखो शुरुआत में नए User को यह टूल्स सामान्य कार्य को करने के लिए User Free टूल्स का उपयोग कर सकता हैं। क्योंकि NotebookLM का Standard Version Free में उपलब्ध होता है। बहुत आसानी से Gmail Account से बिना किसी शुल्क के यह टूल्स का उपयोग कर सकते हैं।
Free Version में आपको कुछ Limits का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपको प्रत्येक दिन अधिक कार्य करना है। तो आप Paid Plan को की तरफ जा सकते हो। Paid Plan में Limits का सामना नहीं करना पड़ता है। यदि आपको आधिक Sources, Chat, AI Generations और कुछ अतिरिक्त सुविधाओं की जरूरत है। तो Paid Plan आपके लिए BestPlan हो सकता है।
Free Plan में भी NotebookLM के कई महत्वपूर्ण Features उपलब्ध हैं। जैसे- Sources के आधार पर AI Chat, Summary, Audio Overview, Video Overview, Reports, Flashcards, Quizzes, Mind Maps और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं। लेकिन इन Features का उपयोग करने पर Usage Limits का सामना करना पड़ सकता है। जबकि Paid Plan में इन सभी की Limits को बढ़ा दिया जाता है। इसलिए जिस User को अधिक कार्य करने की जरूरत होती है। तो वह User अपने कार्य के अनुसार Plan को Join करता है।
जब भी आप Paid Plan को Join करना हो तो हमेशा Official Website पर जाकर ही Plan को Join करना चाहिए। जिससे आप धोखाधड़ी से बचें रहेंगे।
NotebookLM AI का निष्कर्ष (Conclusion)
अगर गहराई से देखा जाए तो वर्तमान समय में पढ़ाई करने के लिए मटेरियल की कमी नहीं हैं। क्योंकि इस समय हमारे पास PDFs, Books, Research Papers, Notes, Websites, YouTube Videos और Documents के रूप में इतनी अधिक जानकारी मौजूद है। इन सभी जगहों से हम बहुत सरलता से किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
अब आपको आपको जानकारी प्राप्त करने का चुनौती पूर्ण कार्य नहीं है, बल्कि उस Content को बहतर तरीके से समझने की जरूरत है। उस अध्ययन सामग्री को व्यवस्थित करना और सही समय पर उपयोग करना चाहिए आप इस क्यों को करने के लिए NotebookLM बहुत बेहतर तरीके से कार्य करने में सक्षम है।
मेरे विचार से NotebookLM की सबसे बड़ी उपयोगिता इसकी Source-Based Working में है। आप इसे आराम से Free में भी उपयोग कर सकते हैं, इस टूल्स में लगभग सभी महत्वपूर्ण Features भी दिए गए हैं। Students, Teachers, Researchers, Bloggers तथा Content Creators के लिए भी ये टूल्स बहुत सहायता कर सकते हैं।
इस टूल्स की सबसे बड़ी विशेषता तो यह है, कि आप अपने Sources से संबधित सभी प्रश्न की जानकारी प्राप्त कर सकते है। और साथ में बहुत बड़े Documents से आपकी जरूरत के अनुसार महत्वपूर्ण जानकारी निकालकर उपलब्ध करने में सक्षम है। और आपको बेहतर तरीके से समझाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। और साथ में अध्ययन सामग्री के अनुसार Summary, Study Guide, Mind Maps, Flashcards, Quizzes, Audio Overview और अन्य सुविधाएँ Learning तथा Research को अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद कर करता है।
Students के लिए NotebookLM किसी बड़े Study Material को समझने, महत्वपूर्ण Points पहचानने और Revision की तैयारी करने में उपयोगी हो सकता है। यह टूल्स केवल यही तक ही सीमित नहीं रहता है, बल्कि इस टूल्स का उपयोग लगभग सभी प्रकार के क्षेत्रों में इस टूल्स का उपयोग किया जा सकता है। अगर आप सोंच-समझकर इस टूल्स का उपयोग करेंगे तो आप इस टूल्स से बेहतर फायदा उठा सकते हैं।
आप अपने कार्य को बहुत तेजी से कर सकते है। और अपने कीमती समय को बचा सकते हैं। हमने Complete NotebookLM AI के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया आप आप इस टूल्स को अपने जीवन में जरूर एक बार उपयोग करके देखें आपको इस मुझे उम्मीद हैं, कि इस टूल्स के माध्यम से आप अपने कार्य को जरूर आसान बना सकते हैं।
महत्वपूर्ण FAQ:
Q. 01- क्या NotebookLM AI को Free में इस्तेमाल किया जा सकता है?
Ans- NotebookLM का Standard Access Free में उपलब्ध होता है। जिसमें आपको कुछ सीमाओं का सामना करना पड़ सकता है। जबकि Paid Plan में Google कुछ Higher Access विकल्प भी उपलब्ध होते हैं, जिनमें अधिक Usage Limits और कुछ अतिरिक्त सुविधाएँ मिल सकती हैं। उपलब्ध Limits और Features समय के साथ बदल सकते हैं।
Q. 02- क्या NotebookLM AI Students के लिए उपयोगी हो सकता है?
Ans- NotebookLM AI Students के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है। Students अपने Notes और Study Material के आधार पर Summary, Study Guide, Quiz और Flashcards जैसी सुविधाओं का उपयोग करके तैयार कर सकते हैं।
Q. 03- NotebookLM AI क्या हिंदी में काम कर सकता है?
Ans- यह टूल्स हिंदी में भी कार्य करने में सक्षम है। NotebookLM में लगभग Hindi सहित 80 से अधिक भाषाओं का Support उपलब्ध है। आप NotebookLM में Output Language को Hindi में भी उपयोग कर सकते हैं।
Q. 04- क्या NotebookLM AI के उत्तरों पर पूरी तरह भरोसा किया जाना चाहिए?
Ans- देखो, NotebookLM आपके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर यह टूल्स उन्ही Sources से रिलेटेड उत्तर तैयार करता है। कभी-कभी यह टूल्स गलत जानकारी दे देता है, इसलिए हमेशा महत्वपूर्ण जानकारी के लिए Original Sources की जाँच करना आवश्यक होता है।
Q. 05- क्या NotebookLM AI में PDF जोड़ सकते हैं?
Ans- आप इस टूल्स में PDF भी बहुत सरलता से जोड़ सकते हैं।तथा इसके अलावा Google Docs, Google Slides, Websites, Public YouTube Videos, Audio Files, Word Files, Text Files, PowerPoint, CSV और अन्य Supported Sources भी जोड़े जा सकते हैं।
Q. 06- क्या NotebookLM AI में एक से अधिक Sources जोड़ सकते हैं?
Ans- आप इस टूल्स में एक से अधिक Sources को जोड़ सकते हैं। और उनके आधार पर आप Question Answer भी पूँछ सकते हैं, तथा Summary, Research भी तैयार कर सकते हैं। Free Plan में कुछ सीमाएं हो सकती हैं जबकि Paid Plan में Limits का सामना नहीं करना पड़ता है।
Q. 07- क्या अलग-अलग Notebooks की जानकारी को एक साथ Analyze किया जा सकता है?
Ans- अलग-अलग दी गई जानकारी को एक साथ Analyze नहीं किया जा सकता हैं। क्योंकि प्रत्येक Notebook एक अलग Project के रूप में काम करता है। और NotebookLM एक समय में अलग-अलग Notebooks की जानकारी को एक साथ Access करने में असमर्थ होता है।