Math AI Tools क्या हैं? 5 Best AI Tools की पूरी जानकारी (2026)

Table of Contents

Math AI Tools क्या हैं?

दोस्तों आज के समय में पढ़ाई करने के लिए बहुत से Online Tools और Apps भी उपलब्ध हो गए हैं। इन टूल्स की मदद से सभी विद्यार्थी अपने पढ़ाई को आसान बना सकते हैं। अगर Math का कोई भी प्रश्न हल नहीं हो रहा है या समझ में नहीं आ रहा है। तो आप इन AI टूल्स और ऐप के माध्यम से Math के किसी भी प्रकार के प्रश्न को हल किया जा सकता है। और सरलता से समझा भी जा सकता है। इसलिए Math AI Tools का उपयोग सभी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित हो रहें हैं।

हम आपको इस आर्टिकल में Math के 5 Best AI Tools बताएंगें जो कि आपके लिए बहुत ही मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप कोई भी Math का Question को हल नहीं कर पा रहे हैं। आप उस Question को इन टूल्स या ऐप में Type कर सकते हैं, या Question का इमेज खींचकर अपलोड भी कर सकते हैं। इतना करने के बाद आपके Question का Answer अलग-अलग तरीके से देखने को मिल जाते हैं। आप इस प्रकार से कठिन प्रश्नों को आसानी से समझ सकते हैं।

आपको कोई भी Math AI Tools या ऐप उपयोग करने से पहले यह जानना जरूरी होता है। आप जिस टूल्स का उपयोग करने जा रहें हैं। क्या वह टूल्स आपके लिए उपयोगी हैं, क्योंकि Math AI Tools सभी एक जैसे कार्य नहीं करते हैं। कुछ टूल्स सामान्य गणित के सवाल हल करने में उपयोगी हैं, जबकि कुछ कठिन समीकरणों, बीजगणित, त्रिकोणमिति जैसे विषयों में भी सहायता करने में सक्षम होते हैं।

Math के सवाल हल करने वाले 5 Best AI Tools:

  • 1. Photomath
  • 2. Mathos AI
  • 3. Symbolab
  • 4. Mathway
  • 5. Wolfram Alpha

इन पाँचों टूल की सुविधाएँ अलग-अलग हैं। इसलिए आगे हम इनके इस्तेमाल करने के तरीके, सुविधायें और मुफ्त में उपलब्ध विकल्पों के बारे में विस्तार से जानेंगे। इससे आपको अपनी कक्षा, गणित के स्तर और जरूरत के अनुसार सही टूल चुनने में मदद मिलेगी।

Photomath क्या है?

Photomath एक प्रकार का गणित के प्रश्न हल करने वाला ऐप है। इसकी मदद से आप मोबाइल कैमरे से गणित के सवाल को स्कैन करके उसका हल देख सकते हैं। इसमें सवाल हल करने के चरण समझने की सुविधा भी मिलती है। जिससे विद्यार्थी को समझने में सरलता मिलती है।

Photomath का इस्तेमाल सामान्य गणित, बीजगणित, ज्यामिति, त्रिकोणमिति और कैलकुलस जैसे कई विषयों में किया जा सकता है। इससे विद्यार्थी अपने सवालों के उत्तर जाँच सकते हैं और उन्हें हल करने का तरीका समझ सकते हैं।

Photomath का उपयोग कैसे करें?

  • Photomath ऐप डाउनलोड करें, ऐप को डाउनलोड करने के लिए हमेश Official Website का ही उपयोग करना चाहिए,
  • ऐप खोलें और आप जिस प्रश्न को हल करना चाहते हैं। आप उस प्रश्न को कैमरे की मदद से उस गणित के सवाल को स्कैन करें,
  • प्रश्न हो हमेशा मोबाइल के कैमरे के सामने इस तरह रखें कि उसके सभी अंक, चिन्ह और अक्षर साफ दिखाई दें। यदि फोटो धुँधली है या सवाल का कोई हिस्सा छूट गया है, तो ऐप उसे गलत पहचान सकता है।
  • सवाल पहचान लिए जाने के बाद ऐप स्क्रीन पर उसका हल दिखाएगा। यदि सवाल सही तरीके से पहचाना नहीं गया है, तो आप दोबारा सही तरीके से प्रश्न को स्कैन करना चाहिए।

आप इस तरह से Photomath का उपयोग आसानी से कर सकते हैं।

Photomath के मुख्य फायदे:

  • फोटो से सवाल स्कैन करने की सुविधा होती है जिससे विद्यार्थी को Question को लिखना नहीं पड़ता है,
  • Photomath हल करने के साथ-साथ समझाने को भी मदद करता है,
  • Photomath का इस्तेमाल सामान्य गणित से लेकर बीजगणित, ज्यामिति, त्रिकोणमिति जैसे विषयों में किया जा सकता है। इससे अलग-अलग स्तर के विद्यार्थियों को सहायता मिल सकती है।
  • सभी विद्यार्थी इस टूल्स को फ्री में भी Use कर सकते हैं, तथा यह टूल्स Paid भी होता है Paid जॉइन करने पर सभी फीचर्स का उपयोग कर सकते हैं,
  • Photomath का Paid Plan Join करना चाहते हो तो आप वर्तमान समय का Price जरूर जाँच लेना चाहिए Plan की जानकारी Official Website से ही देखना चाहिए।

Photomath की कुछ कमियाँ:

  • यदि सवाल की फोटो साफ नहीं है, तो ऐप सवाल को गलत पहचान सकता है,
  • हर सवाल का सही उत्तर मिलने की गारंटी नहीं है। क्योंकि कभी-कभी गलती कर देता है,
  • कुछ फीचर्स Lock होते हैं क्योंकि Paid Plan Join करने पर ये फीचर्स Unlock हो जाते हैं।

2. Mathos AI क्या है?

Mathos AI का इस्तेमाल Math के सवाल हल करने के लिए उपयोग किया जाता है। इस टूल्स में सवाल लिखने के साथ-साथ फोटो या PDF के माध्यम से सवाल देने की सुविधा भी उपलब्ध होती है।

कई बार गणित का सवाल देखने में बहुत आसान लगता है, लेकिन उसे हल करने का सही तरीका समझ नहीं आता। ऐसी स्थिति में Mathos AI की मदद ली जा सकती है। इस टूल्स में प्रश्न का हल कई तरह के परिणाम दिखाई देते हैं, जिनसे आप आराम से कठिन प्रश्नों को समझ सकते हैं।

इस टूल की एक खास बात यह है कि यह केवल उत्तर खोजने में ही नहीं, बल्कि गणित को समझने में भी मदद करता है। इसमें उपलब्ध सुविधाओं की मदद से कुछ सवालों के ग्राफ देखे जा सकते हैं और हल को सीखने के दूसरे तरीकों में भी बदला जा सकता है।

Mathos AI का उपयोग कैसे करें?

  • Mathos AI की अपने मोबाइल या लैपटॉप में Official Website को खोलें,
  • आप सवाल को Type भी कर सकते हैं। तथा दिए गए प्रश्न की इमेज या pdf के रूप में भी अपलोड कर सकते हैं,
  • सवाल को अपलोड करने के बाद आप सवाल का हल प्राप्त कर सकते हैं,
  • सवाल का हल कई तरीके से बताया जाता है। आपको जो तरीके सबसे अच्छा समझ में आए आप उस तरीके को अपना सकते हैं,
  • यदि आप किसी समीकरण का ग्राफ देखना चाहते हैं, तो उपलब्ध ग्राफ संबंधी सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ सवालों के हल को वीडियो, क्विज में भी बदलने के विकल्प दिए जाते हैं,

Mathos AI के मुख्य फायदे:

  • Mathos AI में सामान्य सवाल से लेकर कठिन समीकरणों और उच्च स्तर के गणितीय सवालों को हल देखने को मिलता हैं,
  • इस टूल्स में सवाल का इमेज या pdf भी अपलोड कर सकते हैं,
  • गणित के कुछ सवालों को समझने के लिए ग्राफ की जरूरत होती है। Mathos AI में उपलब्ध ग्राफ संबंधी सुविधा भी दी गई है,
  • Mathos AI में सवाल के उत्तर Video के माध्यम से भी समझाया जाता है। जिससे विद्यार्थी को आसानी से समझ में आ जाता है।

Mathos AI की प्रमुख कमियाँ:

  • सभी सवाल AI से हल होने के बाद ही उत्तर सामने आता है इसलिए कभी-कभी गलत उत्तर भी देखने को मिल सकता हैं। इसीलिए आपको हमेशा सही उत्तर की जाँच जरूर करना चाहिए,
  • Mathos AI कभी-कभी सवाल को सही तरीके से पहचानने की गलती कर देता है जिससे गलत उत्तर देखने को मिल सकता हैं,
  • अधिकतर सुविधायें Free हैं। लेकिन कुछ सुविधायें उपयोग करने के लिए आपको Paid प्लान को जॉइन करना पड़ सकता हैं,
  • टूल्स को उपयोग करने के लिए आपको इंटरनेट की जरूरत होती हैं।

3. Symbolab क्या है?

Symbolab गणित के विभिन्न प्रकार के सवालों को हल करने वाला एक शक्तिशाली उपकरण है। जिसकी मदद से आप कठिन सवालों को आसानी से हल करके समझ सकते हैं। कई बार गणित में ऐसे सवाल होते हैं, जिनमें समीकरण हल करना, किसी फलन का मान निकालना या ग्राफ को समझना जरूरी होता है। ऐसे सवालों को भी हल करने के लिए Symbolab उपयोगी हो सकता है।

Symbolab का उपयोग कैसे करें?

  • Symbolab की Official Website खोलकर उसमें अपने सवाल को Type करें सवाल का हल प्राप्त करने के लिए दिए गए विकल्प का उपयोग करें, जिससे आपके सवाल का उत्तर मिल जाएगा, जो विद्यार्थी इंटरेक्टिव ग्राफिंग के माध्यम से सवाल के उत्तर प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह टूल्स उपयोगी हो सकता है।

Symbolab के मुख्य फायदे:

  • इस टूल्स का उपयोग High School से लेकर Collage तक के सभी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी हो सकता है,
  • Symbolab टूल्स में इंटरेक्टिव ग्राफिंग टूल उपयोगकर्ताओं को फ़ंक्शन और समाधानों को प्राप्त करने में सहायता प्रदान करता है,
  • Symbolab में गणित के अभ्यास और क्विज, डिजिटल नोटबुक की सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं।
  • कुछ हद तक इस टूल्स को Free में उपयोग कर सकते हैं। अगर जरूरत पड़े तो आप Pro प्लान को भी जॉइन कर सकते हैं।

Symbolab के नुकसान:

  • इस टूल्स को उपयोग करते समय विज्ञापन देखने को मिलते है, विज्ञापन हटाने के लिए आपको Paid प्लान को Buy करना पड़ सकता है,
  • Symbolab के सभी फीचर्स उपयोग करने के लिए Paid Plan को Buy करना पड़ता है जिसमें आपको Payment देना पड़ता है,
  • यदि समीकरण या गणितीय चिन्ह गलत दर्ज किया गया है, तो गलत परिणाम देखने को मिल सकता है,

Mathway क्या है?

Mathway का उपयोग सामान्य गणित, बीजगणित, त्रिकोणमिति, सांख्यिकी और रेखीय बीजगणित जैसे विषयों में किया जा सकता है। तथा इसमें रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान से जुड़े सवालों के लिए भी विकल्प उपलब्ध हैं।आप इस टूल्स को Math और Science दोनों विषय के सवालों को हल किया जा सकता है। इस टूल्स में आप सवाल को लिख भी सकते हैं, और इमेज को भी अपलोड कर सकते हैं। इस प्रकार से यह टूल्स आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

Mathway का उपयोग कैसे करें?

  • सबसे पहले आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में Mathway की ऑफिसियल वेबसाइट को खोलें,
  • अपने विषय को चुने, अगर आप Math का सवाल हल करना चाहते हैं तो आप Math को चुने,
  • यदि आप Science का सवाल हल करना चाहते हैं, तो आप Science विषय को चुने,
  • यदि आप बीजगणित का सवाल हल करना चाहते हैं, तो बीजगणित का विकल्प चुन सकते हैं,
  • अपने सवाल को Type करें या सवाल के फोटो को अपलोड करें,
  • फोटो अपलोड करने के बाद सवाल का हल पाने के लिए दिए गए विकल्प पर Click करें, आपको सवाल का उत्तर मिल जाएगा,
  • अगर आपको यह जानना है कि सवाल कैसे हल हुआ है तो आपको Mathway के Paid प्लान को Join करना पड़ सकता है।

Mathway की मुख्य विशेषताएँ:

  • Mathway टूल्स में गणित, बीजगणित, त्रिकोणमिति, कैलकुलस, सांख्यिकी, विज्ञान से संबधित सभी सवालों को हल करने के लिए इस टूल्स का उपयोग किया जाता है,
  • सवाल को टाइप करने में समय लगता है आप इस टूल्स में सवाल का फोटो अपलोड करके भी हल खोज सकते हैं,
  • Mathway की मदद से समीकरण हल करने, किसी व्यंजक का गुणनखंड निकालने, अवकलज की गणना करने और दूसरे गणितीय सवालों पर भी काम किया जा सकता है,
  • यदि आपने किसी गणित के सवाल को खुद हल किया है, तो Mathway की मदद से अपने उत्तर की तुलना कर सकते हैं। Mathway से प्राप्त उत्तर को एक बार जाँच जरूर करना चाहिए।

Mathway के नुकसान:

  • हल करने की पूरी प्रक्रिया देखने के लिए आपको सदस्यता लेने की जरूरत पड़ सकती है,
  • कुछ सवालों को समझने में विद्यार्थी को समस्या हो सकती हैं। क्योंकि हल किया हुआ सवाल दिखाई देता है, सवाल को हल करते हुए Video को देखने के लिए आपको Paid Plan को Join करना पड़ता है,
  • Mathway टूल्स भी कभी-कभी सवाल को समझने या हल करने में भी गलती कर देता है।

Wolfram Alpha क्या है?

Wolfram Alpha टूल्स की मदद से सरल सवाल से लेकर कठिन सवाल भी हल करने में सक्षम है। आप इस टूल्स से किसी भी विषय के सवालों को बहुत आराम से हल पा सकते हैं। Wolfram Alpha की सबसे खास बात यह है कि यह केवल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी खोजने वाला सर्च इंजन ही नहीं है। बल्कि यह आपके द्वारा दिए गए सवाल के अनुसार गणना करके परिणाम प्रस्तुत करता है।

Wolfram Alpha का उपयोग कैसे करें?

  • Wolfram Alpha टूल्स की ऑफिसियल वेबसाइट को खोलें,
  • Wolfram Alpha टूल्स में आप अपना सवाल दर्ज करें , जैसे-(“solve x^2 – 5x + 6 = 0”)
  • सवाल दर्ज करने के बाद सर्च के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद वेबसाइट आपके सवाल के अनुसार गणना करके परिणाम दिखाएगी,
  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाले उत्तर, गणना और उपलब्ध ग्राफ को ध्यान से देखें। इससे आपको सवाल के परिणाम को समझने में मदद मिलेगी,
  • यदि आपको यह समझना है कि सवाल कैसे हल हुआ, तो आपको उपलब्ध चरण-दर-चरण हल देखना पड़ेगा। ध्यान रखें कि इस सुविधा के लिए आपको भुगतान वाले Pro प्लान की जरूरत पड़ सकती है।

Wolfram Alpha की मुख्य विशेषताएँ:

  • Wolfram Alpha का उपयोग कई प्रकार की गणितीय गणनाएँ करने के लिए किया जा सकता है। इसमें समीकरण हल करना, गणितीय फलनों पर काम करना और कैलकुलस से जुड़े सवालों के परिणाम प्राप्त करना शामिल है,
  • गणित के कुछ सवालों को समझने के लिए ग्राफ उपयोगी होते हैं। Wolfram Alpha की मदद से गणितीय फलनों और समीकरणों से जुड़े ग्राफ देखे जा सकते हैं।
  • Wolfram Alpha केवल गणित तक सीमित नहीं है। इसका इस्तेमाल भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और दूसरे विषयों से जुड़े सवालों में भी किया जा सकता है,
  • इस टूल्स में कई सवालों के उत्तर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं, सभी फीचर्स का उपयोग करने के लिए आपको Paid Plan को Join करना पड़ सकता है,
  • अगर आपको जरूरत पड़े तो आप Wolfram Alpha की Official Website से कीमत की जानकारी लेकर ही Plan को Join करना चाहिए।

Wolfram Alpha के नुकसान:

  • Wolfram Alpha टूल्स को नए उपयोगकर्ता इस टूल्स को शुरुआती दौर में उपयोग करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है,
  • सभी फीचर्स का उपयोग बिल्कुल Free में उपयोग नहीं किया जा सकता है।

निष्कर्ष:

सभी विद्यार्थियों के लिए Math AI Tools गणित की पढ़ाई को आसान बनाने में ये टूल्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन टूल्स के माध्यम से आप गणित, बीजगणित, ग्राफ से सम्बंधित सवाल, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, के किसी भी प्रकार के सवाल को हल करने में सहायता प्रदान करते हैं।

हमने इस लेख में 5 Math AI Tools के बारे में विस्तार से चर्चा किया है। जो ये 5 AI टूल्स हैं, ये अलग-अलग सुविधाएँ उपलब्ध कराते हैं। आप अपने अध्ययन के अनुसार इनमें से कोई भी टूल्स उपयोग कर सकते हैं। जिससे आप अपनी पढ़ाई को आसान बना सकते हैं। ये सभी टूल्स के कई फीचर्स मुफ़्त में उपयोग कर सकते हैं, कुछ फीचर्स का उपयोग करने के लिए आपको टूल्स का Paid Plan को Join करना पड़ सकता है।

आप अपनी जरूरत के अनुसार ही Plan को Join करना चाहिए किसी भी Plan को Join करने से पहले हमेशा उस टूल्स की Official Website पर ही  जाकर Price और क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे। क्या सपोर्ट मिलेगा ये सभी जानकारी Official Website से ही लेना चाहिए। किसी भी टूल्स से प्राप्त किया गया सवाल का उत्तर खुद से जाँच अवश्य करना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q. 01- Math AI Tools क्या हैं?

Ans. Math AI Tools ऐसे ऑनलाइन टूल्स और ऐप हैं, जो गणित, बीजगणित, विज्ञान के सवाल हल करने, उत्तर जाँचने और सवालों को समझाने में मदद करते हैं।

Q. 02- क्या Math AI Tools मुफ्त हैं?

Ans. इनमें से कई टूल की कुछ सुविधाएँ मुफ्त उपलब्ध हैं। लेकिन कुछ अतिरिक्त सुविधाओं के लिए भुगतान करना पड़ सकता है।

Q. 03- क्या Photomath से फोटो लेकर सवाल हल कर सकते हैं?

Ans. Photomath टूल्स की मदद से आप अपने मोबाइल के कैमरे से गणित के सवाल स्कैन करके उनका हल देख सकते हैं।

Q. 04-क्या Math AI Tools हर सवाल का सही उत्तर देते हैं?

Ans. किसी भी टूल्स से हर सवाल का सही उत्तर मिलने की गारंटी नहीं होती है। क्योंकि AI से सवालों के उत्तर दिखाए जाते हैं तो कभी-कभी गलत उत्तर भी दिखाए जा सकते हैं। इसलिए परिणाम को समझना और उसकी जाँच करना बहुत जरूरी होता है।

Q. 05- विद्यार्थियों के लिए कौन-सा Math AI Tool सबसे अच्छा है?

Ans. यह विद्यार्थियों की जरूरत पर निर्भर करता है। फोटो से सवाल स्कैन करने के लिए Photomath, गणित के हल को अलग-अलग तरीकों से समझने के लिए Mathos AI और कठिन सवालों के लिए Wolfram Alpha टूल्स महत्वपूर्ण हो सकता है।




Leave a Comment