Hostinger AI Tools से Free में Website Build करें (Complete Guide 2026)

Table of Contents

Introduction:

दोस्तों पहले के समय वेबसाइट बनाना एक जटिल कार्य माना जाता था। लेकिन आज के समय में Hostinger AI Tools से Website बनाना पहले की तुलना में बहुत आसान हो गया है। कुछ समय पहले Professional Website बनाने के लिए HTML, CSS, JavaScript या WordPress के बारे में जानकारी होने पर ही वेबसाइट बनाने में मदद मिलती थी। लेकिन वर्तमान समय में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। क्योंकि इस समय Artificial Intelligence (AI) की मदद से बहुत ही आसानी से बिना कोडिंग सीखे भी आप अपनी वेबसाइट को तैयार कर सकते हैं।

क्योंकि आज के युग में Hostinger AI Tools से Free में Website Build कर सकते हैं। पहले के समय वेबसाइट बनाने में काफी समय लग जाता था। लेकिन आज वह दौर चल रहा है, कि बहुत ही कम समय में आप Hostinger AI Tools की सहायता से आप 10 मिनट में वेबसाइट की डिजाइन को तैयार कर सकते हैं। आप सभी को ये पता होगा कि Hostinger AI Tools ने खुद का ही अपना वेबसाइट बिल्डर टूल्स लांच किया है।

Hostinger AI Tools जो है। यह एक ऐसा AI टूल्स है। जिसको आप केवल Prompt के माध्यम से जानकारी दी जाती है।उस Prompt के आधार पर दी गई जानकारी के माध्यम से Hostinger AI टूल्स लेआउट डिजाइन टेक्स्ट इमेज और आवश्यकता के अनुसार Sections को बनाने में सक्षम है। इसलिए आज के समय में जिसको वेबसाइट के बारे में थोड़ी भी जानकारी है। वह बहुत आसानी से Hostinger AI Tools की सहायता से बहुत सुंदर वेबसाइट बन सकता है।

इसलिए दोस्तों अगर आप अभी तक कोई भी वेबसाइट नहीं बनाया है। बिल्कुल आप निश्चित रूप से Hostinger AI Tools की सहायता लेकर आप बहुत ही कम समय में अपनी वेबसाइट लांच कर सकते हैं। इसलिए बहुत से लोग Freelancers, Students, Bloggers AI Tools के माध्यम से Full Website बना रहे हैं।

देखो इंटरनेट पर बहुत जगह यह बताया जाता है। कि Hostinger AI Tools की सहायता से आप बिल्कुल फ्री में वेबसाइट Create कर सकते हैं। तो दोस्तों आज हम इसकी वास्तविक स्थिति को समझने का प्रयास करेंगे आपको हम इस लेख में बिल्कुल सही तथ्यों के बारे में जानेंगे।

कि Hostinger AI Website Builder क्या है, और यह टूल्स कैसे काम करता है, तथा इसकी प्रमुख विशेषताएँ क्या-क्या हैं। इस AI टूल्स का प्रयोग करने से क्या-क्या नुकसान हो सकता है। इस लेख में इन सभी बातों की कंप्लीट चर्चा करेंगे।

अगर आप AI टूल्स से अधिक अपने कार्य को बेहतर तरीके से करना चाहते हैं। तो आप Best AI टूल्स पर Click करके इन AI टूल्स को भी पढ़ सकते हैं।

Hostinger AI Website Builder टूल्स क्या होता है?

Hostinger AI Website Builder एक Artificial Intelligence के माध्यम से वेबसाइट को निर्माण करने वाला प्लेटफार्म है। जो कि उपयोगकर्ता द्वारा Prompt के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार ही वेबसाइट को तैयार करने में सहायता करता है।

अगर आप किसी Business, Portfolio, Blog, Online Store या Personal Website बनाना चाहते हैं। तो दोस्तों आपको अपनी वेबसाइट के बारे में संक्षिप्त विवरण के रूप में देना होता है। अगर आप डिटेल में जानकारी दोगे तो आपकी वेबसाइट उतनी ही प्रोफेशनल तरीके से AI को तैयार करने में सहायता मिलती है। जानकारी देने के बाद AI वेबसाइट के लिए Design, Layout, Sections और प्रारंभिक Content Create करके दे देता है।

मैं ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है कि AI वेबसाइट को बना सकता है लेकिन प्रत्येक उपयोगकर्ताओं को चाहिए की वेबसाइट तैयार होने के बाद कुछ वेबसाइट को अपने अनुसार खुद से Text, Images, Branding और अन्य जानकारी संपादित करनी चाहिए।

इसीलिए दोस्तों Hostinger AI Website Builder को “Website Creation Assistant” कहा जा सकता है। आपको AI से बनी पूर्ण रूप से वेबसाईट सीधे किसी भी प्लेटफॉर्म पर Public नहीं करना चाहिए।

Hostinger AI Website Builder कैसे काम करता है?

सबसे पहले यूजर Website Category को चुनता है जैसे- Business Website, Personal Portfolio, Blog, Online Store, Agency Website, Restaurant Website, Education Website इत्यादि प्रकार में से किसी एक Category के बारे में बताते हैं। जिससे AI को अधिक सरलता से समझ में आता है, कि Website किस Category में है।

उपयोगकर्ता उसके बाद सरल भाषा में पूर्ण रूप से जानकारी देता है। जैसे- कि AI Tools और Technology की जानकारी देने के लिए हिंदी भाषा में वेबसाइट बनाना चाहता हूँ। Hostinger AI Website Builder उसी अनुसार वेबसाइट की प्रारंभिक संरचना तैयार करने में सहायता करता हैं। दोस्तों इसी तरह के आधार पर वेबसाइट की प्रारंभिक संरचना तैयार करता है।

कुछ ही समय में Homepage, Hero Section, About Section, Services Section, Contact Section, Call To Action, Basic Images (जहाँ जरूरत होती है), प्रारंभिक टेक्स्ट इत्यादि बनाकर देने में सक्षम है। यह प्रारंभिक ड्राफ्ट होता है, जिसे आप बाद में संपादित भी कर सकते हैं।

आप Drag & Drop Editor से भी बहुत सरलता से Editing कर सकते हैं। जैसे- Text, Images, Buttons, Colors, Fonts, Sections, Layout इन सभी को एडिट करने के लिए कोडिंग सीखने की जरूरत नहीं होती है। इस तरीके से Hostinger AI Website Builder टूल्स कार्य करता है। यदि Domain पहले से आपके पास उपलब्ध है तो उसे जोड़ सकते हैं, अन्यथा आप नया Domain खरीदकर भी वेबसाइट प्रकाशित कर सकते हैं।

Hostinger AI Website Builder की मुख्य विशेषताएँ :

अगर गहराई से से देखा जाए तो Hodtinger AI Website Builder टूल्स केवल वेबसाइट बनाने तक सीमित नहीं होते हैं। इसमें कई प्रकार के AI पर आधारित टूल्स भी उपलब्ध होते हैं। जो मुख्यतः वेबसाइट की डिज़ाइन, कंटेंट लिखने, SEO सुधारने और विज़िटर अनुभव को बेहतर बनाने में सहायता प्रदान करते हैं।

यह जरूरी नहीं होता है। कि प्रत्येक AI टूल्स का कार्य प्रत्येक प्लान में अलग-अलग हो सकता है, इसलिए अगर आप किसी टूल्स का Paid Plan खरीदने से पहले आपको यह देख लेना चाहिए कि कौन सा टूल्स क्या कार्य करता है। क्या वह टूल्स आपके कार्य से संबधित है या नहीं, कभी भी Official Website के अलावा Plan को खरीदना नहीं चाहिए।

  • कुछ मिनटों में वेबसाइट का पहला ड्राफ्ट तैयार हो जाता है,
  • इस टूल्स की सहायता से आप केवल विषय के बारे में जानकारी देने से फुल वेबसाईट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है,
  • Hostinger AI Website Builder से वेबसाइट बनाने के लिए आपको किसी भी प्रकार की कोडिंग सीखने की जरूरत नहीं होती है,
  • Drag & Drop Editor के माध्यम से टेक्स्ट, इमेज और अन्य सेक्शन को आसानी से ड्रैग कर सकते हैं,
  • वेबसाइट के लिए आकर्षक और उपयोगी कंटेंट तैयार करने में AI सहायता करता है। लेकिन पब्लिक करने से पूर्व एक बार जांच करना जरूरी होता है,
  • किसी भी प्रकार की वेबसाइट के लिए बहुत सुंदर इमेज बना सकता है। जिससे आपका टाइम की बचत हो जाती है,
  • बेसिक SEO सुविधाएँ भी उपलब्ध होती हैं, इसीलिए वेबसाइट को सर्च इंजन के लिए बेहतर तरीके से ऑप्टिमाइज़ किया जा सकता है,
  • मेरे अनुभव में Hostinger की सबसे तेज़ और अधिक सुरक्षित Hosting होती है,
  • अपने कार्य से रिलेटेड आप अपनी पसंद का डोमेन नाम जोड़कर वेबसाइट को प्रोफेशनल तरीके से बनाकर एक नई पहचान बना सकते हैं,
  • ऑनलाइन स्टोर बनाकर प्रोडक्ट या सेवाओं की बिक्री भी की जा सकती है, जिससे आप अधिक कमाई भी कर सकते हैं,
  • इस टूल्स का इंटरफेस सरल और यूज़र-फ्रेंडली होता है, जिससे नए यूजर भी सरलता से उपयोग करके Website बना सकते हैं,
  • 24×7 Customer Support भी होता हैं। Hostinger की टीम ग्राहक की किसी भी समस्या का समाधान करने के लिए टीम तत्पर तैयार रहती हैं,
  • शुरुआती दौर में सभी नए यूजर को कंटेन्ट लिखने में समस्या आती है। उस समय आप AI Content Writer फीचर आपके लिए उपयोगी हो सकता है,
  • AI Tools Blog, Business Website, Portfolio Website, Restaurant Website, Online Store, Personal Website इस तरह की सभी Website यह टूल्स बनाने में सहायता करता है,

Hostinger AI Website Builder टूल्स के महत्वपूर्ण लाभ:

  • Hostinger AI Website Builder टूल्स के माध्यम से अपने कार्य करने की Speed को कई गुना तेज कर सकते हैं। जिससे अपना कीमती समय बचाया जा सकता हैं,
  • वेबसाईट से रिलेटेड लगभग सभी तरह के कार्यों में मदद करने में सक्षम होता है,
  • Prompt के आधार पर प्रत्येक तरह की वेबसाईट के लिए AI इमेज बना सकता है,
  • Hostinger में कुछ AI पर आधारित कुछ ऐसे फीचर उपलब्ध हैं जो वेबसाइट के SEO को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,
  • Title सुधारना, Meta Description तैयार करना, Content Structure बेहतर बनाना, Readability सुधारना, SEO संबंधी सुझाव देना इत्यादि प्रकार की सुविधाएँ इस टूल्स में उपलब्ध होती हैं,
  • आप सभों को ये बातें पता होना चाहिए कि AI SEO टूल Google में Ranking की गारंटी नहीं देता है। वह कंटेन्ट को अधिक से अधिक Ranking और SEO को ध्यान में रखकर बनाने में मदद करता है,
  • Hostinger समय-समय पर अपने AI टूल्स में नए फीचर जोड़ता रहता है। आपके उपलब्ध प्लान के अनुसार आपको AI Blog Generator, AI Logo Generator, AI Product Description Generator, AI आधारित Website Optimization जैसी सुविधाएँ मिलती हैं,
  • आप इस AI टूल्स कि सहायता से Freelancers, Graphic Designers, Video Editors, Developers और Content Creators अपने Portfolio को जल्दी तैयार करमें मदद मिल सकती है। Public करने से पूर्व जांच बहुत जरूरी होता है।

Hostinger AI Website Builder टूल्स की सीमाएँ:

प्रत्येक टूल की तरह Hostinger AI Website Builder टूल्स में भी कुछ सीमाएं होती हैं। अगर आप स्कूल से कार्य को आसान बनाना चाहते हैं। तो आपको इसकी सीमाओं के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है। कुछ सीमाएँ इस प्रकार हैं।

  • हमने कई प्लेटफार्म पर अक्सर या देखा है कि यह बताया जाता है। कि Hostinger AI Website Builder पूरी तरह Free है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होता हैं।
  • Hostinger AI Website Builder टूल्स प्रायः Hostinger की Hosting योजनाओं के साथ उपलब्ध कराया जाता है। जो कि आप अपनी Website को लांच करने के लिए Hosting का Plan खरीदना पड़ता है,
  • अगर आप Hostinger की Hosting का Plan लेना चाहते हैं तो आप बहुत अच्छा सोंच रहें हैं क्योंकि यह Plan मेरे हिसाब से सबसे अच्छा और सबसे सस्ता होने के साथ-साथ Hostinger टीम का full सपोर्ट और समय-समय पर कंपनी Trial, Discount तथा Money Back Guarantee जैसी सुविधाएँ भी देती हैं, इसलिए बिल्कुल Free में टूल्स का उपयोग नहीं किया जा सकता है।
  • AI द्वारा तैयार किया गया कंटेंट हमेशा अंतिम नहीं सकता है, क्योंकि कभी-कभी कुछ गलत Information दे सकता है इसलिए अंतिम जांच करना आवश्यक हो जाता है,
  • यदि आपको अत्यधिक Advanced या पूरी तरह Unique तरीके Design बनाना चाहते हैं तो आपके लिए AI Website Builder पर्याप्त नहीं हो सकता है। तो आपको स्वयं से Customization Paid Plan की जरूरतें पड़ सकती हैं,
  • आपकी AI Website Builder वेबसाइट बनाने में मदद कर सकता है, लेकिन AI से लिखा गया कंटेन्ट यह जरूरी नहीं होता है कि Google में 100 प्रतिशत रैंक ही करे,

किसके लिए Hostinger AI Website Builder सबसे उपयुक्त हो सकता है?

प्रत्येक व्यक्ति कि जरूरत अलग-अलग हो सकती है। इसलिए आपको यह समझना चाहिए कि क्या ये टूल्स मेरे कार्य के लिए Helpful हो सकता है। अगर हाँ, तो आप इस टूल्स को उपयोग करना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है, जैसे- Beginners, Students, Bloggers, Freelancers, Small Business Owners, Portfolio Creators, Personal Brand बनाने वाले, Coaches, Consultants, Startup Founders निम्न कार्यों के लिए उपयोगी हो सकता है।

Hostinger AI Website Builder टूल्स का उपयोग कैसे करें? (Step By Step Guide)

दोस्तों यदि आप Hostinger AI Website Builder टूल्स का कभी भी उपयोग नहीं किया है। तो आप इस प्रकार से निम्न Step को Follow करके सरलता से इस टूल्स का उपयोग कर सकते हैं।
यदि आप पहली बार Hostinger AI Website Builder का उपयोग करने जा रहे हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से अपनी वेबसाइट बना सकते हैं।

Step (a). Hostinger पर अकाउंट बनाएँ:

सबसे पहले आप Hostinger की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी Gmail का ID और Password डालकर Account बनाएं। अगर आपके पास पहले से Hostinger पर Account बना हुआ है। तो आपको केवल ID और Password डालकर सीधे लॉग इन करें।

दोस्तों मैं आपको पर्सनल सलाह देना चाहता हूँ । कि अगर आप Hostinger से अगर आप Hosting Buy करके Account बनाना चाहते है। तो कभी भी किसी दूसरी वेबसाईट से कम Price को देखकर कभी भी Hosting को Buy नहीं करना चाहिए। आपको हमेशा Hostinger की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाकर Hosting को Buy करके Account बनाना चाहिए। अन्य किसी भी वेबसाईट से Hosting खरीदने से बचना चाहिए अन्यथा आपका कभी भी नुकसान हो सकता है।

Step (b). उपयुक्त Plan चुनें:

दोस्तों आपको ऐसा Plan चुनना जिसमें आपकी सभी जरूरतें पूरी हो जानी चाहिए। मतलब आपके Plan में Website Builder और आवश्यक AI सुविधाएँ भी उपलब्ध होनी चाहिए। Plan को चुनते समय निम्नलिखित बातों को ध्यान रखना चाहिए।

जैसे- AI Website Builder उपलब्ध है या नहीं, Domain शामिल है या नहीं, SSL Certificate, Storage, Bandwidth, Backup, Email सुविधा, Renewal Price, Company का सपोर्ट मिलेगा या नहीं, इन सभी बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

Step (c). नया Website Project कैसे बनाएँ:

Website में Project बनाने के लिए आपको Dashboard में जाना पड़ता है। उसके बाद Create New Website पर Click करने के बाद Website Builder के Option पर Click करने पर Project Create हो जाता है।

Step d). Website का विवरण (Prompt) कैसे लिखें:

अब आपको वेबसाईट के बारे में Prompt के माध्यम से फुल जानकारी देना चाहिए। जैसे- मेरी Website Hostinger की Hosting पर WordPress पर है। जो कि मैं सभी आर्टिकल हिंदी भाषा में लिखता हूँ। मैं अपनी Website में AI टूल्स से रिलेटेड और Technology से संबधित सभी जानकारी देता हूँ। आप मुझे बिल्कुल सही Human Cross Check करके मेरी वेबसाईट बनाने में सहायता कीजिए।

आप जितना अधिक विस्तार से बताएंगे उतना ही सुंदर तरीके से AI आपके लिए प्रारंभिक ड्राफ्ट तैयार करेगा। सभी Page के बारे में बता दीजिए और महत्वपूर्ण Buttons तथा Images के बारे में बात दीजिए जिससे बहुत सुंदर प्रारंभिक ड्राफ्ट तैयार होगा।

Step (e). AI द्वारा Website Generate कैसे करें:

जब आप AI को Prompt देने के बाद बहुत ही कम समय में प्रारंभिक डिज़ाइन तैयार कर देगा। इसमें मुख्यतः Homepage, About Us Section, Contact Section, Navigation Menu, Buttons, प्रारंभिक Text, इत्यादि तैयार करने में सक्षम है।

Step (f). Website को Customize कैसे करें:

अब आपको वेबसाईट टैयार हो गई है। अब अपको अपनी जरूरत के अनुसार वेबसाईट में Customize बहुत आसानी से कर सकते हैं। जैसे- Logo एडिट कर सकते हैं, Brand कलर में बदलाव कर सकते हैं, अपनी मर्जी के Font चुन सकते हैं, Images भी बदल सकते हैं, अपना Original Content जरूर जोड़ें, Contact की Information अपडेट जरूर करें, Social Media Links जोड़ना चाहिए। जिससे SEO अच्छा हो जाता है।

Step (g). SEO Settings Configure कैसे करें:

Website पर Frist आर्टिकल Public करने से पूर्व ही निम्न SEO सेटिंग जरूर करना चाहिए। जैसे- SEO Title, Meta Description, URL Slug, Image Alt Text, Heading Structure (H1, H2, H3), Internal Linking, External References, Sitemap इत्यादि की सेटिंग में एडिट करना लाभदायक साबित होगा। अगर आप WordPress का उपयोग करते हैं, तो Rank Math या अन्य SEO Plugin का भी उपयोग कर सकते हैं। जो आपके आर्टिकल के SEO करने में मदद मिल सकती है।

Step (h). Preview कैसे करें:

किसी भी Website या आर्टिकल में को Public करने से पहले जब आप Preview पर Click करेंगे। तो उस Website या आर्टिकल का Preview दिखहाई देगा। कि आपकी Website मोबाईल। टैबलेट, और Desktop में कैसे दिखाई देती है। एसलिए Public करने से पूर्व एक बार इन तीनों में वेबसाईट को Preview देखना बहुत आवश्यक होता है। Preview देखने के बाद अगर आपको कुछ भी समस्या लगती है। तो आप उसको एडिट करके अपडेट कर सकते हैं।

Step (i). Publish कैसे करें:

जब आपको सब कुछ अच्छा लगे। सही तरीके से Internal Link तथा External Link सभी सही तरीके से कार्य कर रहें हैं। तथा बेहतर SEO भी Complete है। तब आप Website या आर्टिकल को Public पर Click करके Public कर सकते हैं। आप इस तरीके से बहुत ही आसानी से Hostinger AI Website Builder टूल्स का उपयोग करके आप अपनी Website को तैयार कर सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion):

अगर आप बिना Coding सीखे अपनी Professional Website बनाना चाहते है। बिना तो दोस्तों आज के समय में नए उपयोगकर्ताओं के लिए भी एक सुनहरा मौका है। कि आप Hostinger AI Website Builder टूल्स की सहायता से Professional Website बनाने में बहुत मदद करेगा। इस टूल्स का इंटरफ़ेस जो है, वह बहुत आसान है। यह टूल्स इतना Power Full है कि आप केवल अपनी Website के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दे दीजिए। Prompt के माध्यम से ये टूल्स फुल Professional Website बनाकर दे देता है।

बहुत ही कम समय में AI आधारित Website Generation, Content Writing सहायता और Drag & Drop Editor शुरुआती उपयोगकर्ताओं के लिए यह टूल्स Website तैयार करके दे देता है। सभी Page और इमेज भी बनाने में सक्षम है। बाद में आप सरलता से एडिट भी कर सकते है। जिससे आप अपना अनुभव भी शामिल कर सकते हैं।

देखो दोस्तों AI आपके लिए वेबसाईट तो बनाकर दे देता है। लेकिन जब तक आप अपना User Experience नहीं जोड़ोगे। तब तक वह वेबसाईट समझ लीजिए यूजर के लिए 100 प्रतितशत मददगार नहीं हो सकता है। इसलिए आप अपना अनुभव जरूर जोड़ना चाहिए। लगभग सभी AI टूल्स की कुछ सीमाएं भी होती हैं। इसलिए AI से तैयार किया गया Content को एक बार मानवीय देखभाल करके ही किसी भी Platform पर Public करना चाहिए।

यदि आप Blogger, Student, Freelancer, Small Business Owner या Content Creator हैं। अगर आप एक आसान Website Builder के लिए सोंच रहे हैं। तो दोस्तों Hostinger AI Website Builder आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। सुनो, एक बात जरूर याद रखना कोई भी Paid Plan खरीदने से पहले उसकी वर्तमान सुविधाएँ, क्या उसकी Pricing है, और Renewal Terms कितना क्या हो सकता हैं। हमेशा आपको Official Website से ही Plan को Buy करना चाहिए।

विशेषज्ञ सुझाव (Expert Tip):

अगर आप कभी भी अभी तक Website नहीं बनाया है। बिल्कुल आप Website के क्षेत्र में नए हैं। तो आप के लिए AI Website Builder एक सुनहरा मौका है। यह टूल्स आपके लिए Full Content तैयार कर देता है। सही तरीके से सही SEO और सभी Page भी बनाकर दे सकता है। Website के लिए Image भी तैयार करने में सक्षम है।

लेकिन एक बात हमेश याद रखना, आपको केवल इस टूल्स के द्वारा Create किए गए Content पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। आपको AI से दिए गए Content को हमेशा एडिट करने की बहुत जरूरत होती है। जिससे आपके Content में Full SEO और बेहतर User Experience मिलता है, और आपके Website की दिन प्रतिदिन विश्वसनीयता और गुणवत्ता मजबूत होती जाती है।

महत्वपूर्ण FAQ:

Q. 01- क्या Hostinger AI Website Builder टूल्स पूर्ण रूप से Free है?

Ans- नहीं। Hostinger AI Website Builder सामान्यतः Hostinger की Website Builder या Hosting योजनाओं के साथ ये टूल्स सहायता करने के लिए उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन समय-समय पर Hostinger की कंपनी Trial, Discount या Money Back Guarantee जैसी सुविधाएँ हो सकती हैं, लेकिन इसे पूरी तरह Free सेवा कहना सही नहीं हो सकता है।

Q. 02- . क्या Hostinger AI Website Builder टूल्स का उपयोग करने के लिए Coding सीखना आवश्यक है?

Ans- नहीं। यह Beginner Friendly के लिए प्लेटफ़ॉर्म लांच किया गया है। और इसमें Drag & Drop Editor करने की भी सुविधा उपलब्ध होती है, आपको Coding बिल्कुल नहीं आती है। फिर भी आप बहुत आसानी से इस टूल्स का उपयोग करके वेबसाइट बना सकते हैं।

Q. 03- क्या AI के द्वारा हम अपनी पूरी Website बना सकते हैं?

Ans- हाँ, लेकिन AI के माध्यम से हम वेबसाइट का प्रारंभिक ड्राफ्ट तैयार कर सकते हैं, Website को पब्लिक करने के लिए आपको कंटेंट, डिज़ाइन, इमेज और अन्य आवश्यक जानकारियाँ स्वयं संपादित करनी चाहिए। जिससे आपको Best रिजल्ट देखने को मिलता है।

Q. 04- क्या Hostinger AI Website Builder से Blog बनाया जा सकता है?

Ans- हाँ। इसकी सहायता से Blog Website बनाई जा सकती है। किसी भी Blog को सफल बनाने के लिए नियमित रूप से Original, Helpful और SEO Friendly Content को एडिट करना आवश्यक होता है। तभी जल्दी सफलता मिलती है।

Q. 05- क्या Hostinger AI Website Builder टूल्स SEO में मदद करता है?

Ans- हाँ, इस टूल्स आधार से काफी अच्छा SEO हो जाता है, लेकिन Google Ranking की कोई भी 100 प्रतिशत गारंटी नहीं सकता है। इतना तो आप भी समझदार हैं। कि अच्छी Ranking के लिए Helpful Content, Technical SEO और User Experience भी महत्वपूर्ण होता है।

Q. 06- क्या Hostinger AI Website Builder टूल्स से Online Store बनाया जा सकता है?

Ans- हाँ, यदि आपके द्वारा चुने गए Plan में eCommerce सुविधाएँ उपलब्ध हैं, तो आप Online Store भी बहुत सरलता से बना सकते हैं।

Q. 07- क्या शुरुआती उपयोगकर्ताओं के लिए इस टूल्स का उपयोग करना अच्छा विकल्प हो सकता है?

Ans- हाँ। यदि आप पहली बार वेबसाइट बना रहे हैं, तो इसका आसान इंटरफ़ेस होता है। और AI आधारित सुविधाएँ सीखने की प्रक्रिया को सरल बना सकता है।

Q. 08- क्या सभी AI Features हर Plan में सकते हैं?

Ans- नहीं। AI Features हर Plan में उपलब्ध AI सुविधाएँ आपके चुने गए Plan के अनुसार मिलेंगी। और Hostinger द्वारा समय-समय पर Plan बदल सकता है। सभी AI Features हर Plan में नहीं मिल सकते हैं।

Leave a Comment