परिचय:
नमस्कार दोस्तों, आज का जो यह दौर है। यह AI का दौर चल रहा है। इसलिए दोस्तों आज हम आपको Top 10 AI Presentation Tools के बारे में Full जानकारी देने का प्रयास करेंगे। अगर गहराई से देखा जाए तो वर्तमान समय में Students या ऑफिस के कर्मचारियों तक ही AI सीमित नहीं रहा है। आज के समय में AI Presentation Tools का उपयोग शिक्षक, कंटेंट क्रिएटर, डिजिटल मार्केटर, स्टार्टअप संस्थापक, फ्रीलांसर और बिजनेस प्रोफेशनल भी आकर्षक और प्रभावशाली प्रेजेंटेशन तैयार करने के लिए आधुनिक AI तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं।
जब AI नहीं था। तब एक हाई क्वालिटी में Presentation बनाने में कई घंटे का समय लग जाता था। लेकिन आज वही Presentation बनाने में अधिकतम समय 5 से 10 मिनट में उससे भी बेस्ट हाई क्वालिटी में Presentation बना सकते हैं। जब AI नहीं था। तब सही डिज़ाइन चुनना, टेक्स्ट लिखना, आइकन जोड़ना, चार्ट तैयार करना और स्लाइड्स को व्यवस्थित करने में बहुत अधिक समय लगता था। लेकिन आज वह समय नहीं रहा है।
अब AI Presentation टूल्स के मध्ययम से बहुत कम समय में ये सब काम करना बहुत आसान हो गया है। AI Presentation Tools इतने Power Full टूल्स हैं। जिनकी मदद से आप छोटे सा प्रॉम्प्ट देने से सभी प्रकार के नोट्स या स्लाइड्स को बना भी सकते हैं। और सही तरीके से व्यस्थित भी कर सकते हैं।
आपका जितना अच्छा Presentation से रिलेटेड प्रॉम्प्ट होगा। रिजल्ट उतना ही अच्छा मिलेगा। देखो दोस्तों ये बात आपको समझना बहुत जरूरी है। कि AI टूल्स एक प्रकार से काम को कई गुना अधिक फास्ट और बेहतर बनाने के लिए ही बनाए गए हैं। ये बात आप पर निर्भर करती है। कि आपको कितना अछा AI Presentation Tools के बारे में ज्ञान है। इसलिए आप Top 10 AI Presentation Tools Full जानकारी 2026 के बारे में जानना चाहते हैं। तो आप इस लेख को Full कम्प्लीट पढ़ लीजिए। आपके काम को कई गुना फास्ट और आसान बनाने में सहायता जरूर मिलेगी।
इस लेख में आपको AI Presentation Tools के प्रमुख फीचर्स, उपयोग, फायदे, सीमाएँ, वास्तविक उपयोग, महत्वपूर्ण प्रश्न और सही टूल चुनने के लिए फुल जानकारी देंगे।
AI Presentation Tools क्या होते हैं?
AI Presentation Tools एक ऐसे सॉफ्टवेयर या आप कह सकते हैं। कि एक प्रकार के प्लेटफ़ॉर्म होते हैं। आप AI (Artificial Intelligence) के मदद से Presentation बनाने में सहायता करते हैं। AI Presentation Tools में उपयोगकर्ता केवल प्रॉम्प्ट के माध्यम से information देता है। प्रॉम्प्ट के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ही AI Presentation Tools कुछ ही मिनटों में Presentation तैयार कर देते हैं। इसीलिए बहुत तीव्र गति से AI को सभी कार्यों में शामिल किया जा रहा है।
Presentation को बहुत सुंदर बनाने के लिए आपको उतना ही सुंदर प्रॉम्प्ट AI Presentation Tools को प्रॉम्प्ट देना पड़ेगा। आप AI Presentation Tools के सहायता से स्लाइड संरचना, बुलेट पॉइंट, चित्र सुझाव, रंग संयोजन और डिज़ाइन लेआउट भी हाई क्वालिटी में Create कर सकते हैं।
आप सभी को ये बात ध्यान रखना चाहिए। कि सभी AI Presentation Tools एक जैसे कार्य नहीं करते हैं। कुछ AI टूल्स डिज़ाइन बहुत Best बनाते हैं। और कई AI टूल्स कंटेंट जनरेशन, रिसर्च सहायता और सहयोगी कार्य (Collaboration) जैसी अतिरिक्त सुविधाएँ की जानकारी देने में मदद करते हैं।
AI Presentation Tools कैसे काम करते हैं?
- Natural Language Processing (NLP), Machine Learning और Generative AI जैसी तकनीकों के आधार पर कार्ये करते हैं,
- उपयोगकर्ता के दिए गए प्रॉम्प्ट द्वारा इनपुट के अनुसार ही Output में रिजल्ट देते हैं,
- जब उपयोगकर्ता कोई विषय, शीर्षक, दस्तावेज़, PDF, Word फ़ाइल, नोट्स या टेक्स्ट इनपुट में दिया जाता है। तो उसी प्रकार आउट्पुट में रिजल्ट मिलता है,
- AI टूल्स प्रॉम्प्ट में साझा की गई जानकारी का विश्लेषण करने के साथ-साथ सभी बिन्दुओ की पहचान करने के बाद के बाद ही AI Presentation Tools कार्य करना स्टार्ट करते हैं।
आइये दोस्तों सबसे पहले आप सभी को Top 10 AI Presentation Tools Full जानकारी 2026 में जो Trending में Top 10 AI टूल्स हैं। उन टूल्स के बारे में आप सभी को बताने जा रहे हैं।
1. Canva AI टूल्स की सहायता से Presentation बनाए:
दोस्तों Canva एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है। जो काफी समय से लोकप्रिय रहा है। Canva की मदद से ग्राफिक डिज़ाइन और प्रेजेंटेशन बनाये जाते हैं। लेकिन वर्तमान समय में Canve AI टूल्स प्लेटफॉर्म लांच हो गया है। इसलिए अब आप AI की सहायता से ग्राफिक डिज़ाइन और प्रेजेंटेशन बनाये जा रहें है।
अब केवल टेक्स्ट के माध्यम से अथार्थ आप केवल प्रॉम्प्ट देकर आप किसी भी प्रकार का हाई क्वालिटी में इमेज को Generate किया जा रहा है। इसलिए दोस्तों आज का समय AI का समय है। आप बहुत कम समय में मनमानी इमेज बना सकते हैं। अगर आप Canva AI टूल्स के माध्यम से इमेज बनाएंगे तो आप आकर्षक स्लाइड या इमेज बना सकते हैं।
मुख्य विशेषताएँ:
- आप AI आधारित Presentation Draft बना सकते हैं,
- आप Canva AI की सहायता से Professional Templates बनाए जा सकते हैं,
- इस टूल्स में Drag और Drop करके एडिट भी कर सकते हैं,
- बहुत आसानी से आप टीम के साथ Collaboration भी कर सकते हैं,
- PDF, PPTX और अन्य Export जैसे बहुत Extra फ्यूचर भी मिलते है,
- ये टूल्स का उपयोग प्रमुख रूप से विद्यार्थी, शिक्षक, कंटेंट क्रिएटर, छोटे व्यवसाय, सोशल मीडिया मैनेजर के लिए बहुत उपयोगी टूल्स है।
Canva AI टूल्स Paid/Free Plan:
दोस्तों Canva AI टूल्स में Free और Paid दोनों प्लान उपलब्ध होते हैं। Free प्लान में आपको लिमिटेड Future उपयोग करने को मिलते हैं। जबकि Paid Plan में आपको Canva AI टूल्स के सीमित क्रेडिट, प्रीमियम टेम्पलेट्स और अन्य सभी Future उपयोग करने का मौका मिलता है।
2. Gamma AI टूल्स:
आप सभी ने Gamma AI टूल्स का नाम सुन जरूर होगा। यह एक बहुत ही पॉवर फुल आधुनिक AI Presentation Tool है। इस टूल्स से बिना किसी वजह के आप टीचर के पढ़ाने के लिए आप स्लाइड डिज़ाइन बनाने की प्रकिया को बहुत फास्ट कर सकते हैं। इसीलिए दोस्तों आज के वर्तमान समय में Gamma AI टूल्स लोकप्रिय होता जा रहा है। Gamma AI टूल्स का उपयोग करके हजारों लोग अपने काम को आसान बना रहे हैं।
Gamma AI टूल्स की मुख्य विशेषताएँ:
- Gamma AI टूल्स की मदद से आप केवल Prompt से Presentation बना सकते हैं,
- आप Responsive Layout भी तैयार कर सकते हैं,
- Web आधारित Presentation भी Create कर सकते है,
- आप इस टूल्स से इमेज या स्लाइड बनाने के बाद बहुत आसानी से Sharing भी कर सकते हैं,
- Gamma AI टूल्स से स्टार्टअप, बिजनेस टीम, मार्केटिंग प्रोफेशनल, फ्रीलासिंग इत्यादि जैसी काम करने वालों के लिए ये टूल्स उनके लिए रामबाण साबित हो सकता है।
Gamma AI टूल्स Paid/Free Plan:
Gamma AI टूल्स में भी Free Plan उपलब्ध होता है। Free Plan में आपको सीमित Future दिए जाते हैं। अगर आप इस टूल्स को Paid Buy करते हैं। तो आपको अधिक AI क्रेडिट मिलते हैं और अतिरिक्त सुविधाओं का भी लाभ हो मिलता है। आप इस टूल्स के बारे में फुल जानकारी लेकर Official Website से ही Paid Plan Buy करना चाहिए।
3. Microsoft PowerPoint Copilot AI टूल्स:
ये Microsoft 356 का एक हिस्सा है। जो Microsoft ने Presentation बनाने के लिए AI पॉवर को भी शामिल किया है। इस टूल्स को Microsoft ने बनाया है। आप इस टूल्स को बहुत आसानी से नए यूजर भी उपयोग कर सकते है। क्योंकि इस टूल्स से Copilot लंबे दस्तावेज़ों को तैयार कर सकते है, तथा स्लाइड बनाने में भी सहायता प्रदान करता है। और इस टूल्स से आप प्रारंभिक ड्राफ्ट भी Create कर सकते हैं।
देखो दोस्तों सभी जगह AI का उपयोग किया जा रहा है। इसलिए आप भी Microsoft PowerPoint Copilot AI टूल्स का उपयोग करके स्लाइड और इमेज बनाने में अपने कार्य को कई गुना अधिक तेजी से कर सकते हैं। ये सभी कार्य केवल आप प्रॉम्प्ट देकर ही सारा कार्य होता है। आज के Time में Microsoft PowerPoint Copilot AI छात्रों, शिक्षकों, ऑफिस कर्मचारियों, बिज़नेस प्रोफेशनल्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए वरदान की तरह साबित हो रहा है।
Microsoft PowerPoint Copilot AI टूल्स की विशेषताएँ:
- किसी भी विषय पर कंटेन्ट बनाने के लिए केवल Text का Prompt देने से ही Copilot AI टूल्स स्वतः स्लाइड, शीर्षक, सामग्री और लेआउट तैयार कर देता है,
- इस टूल्स कि मदद से आप PDF से भी सामग्री को पढ़कर भी कंटेन्ट को तैयार कर सकता है,
- यह टूल्स स्मार्ट लेखन में सहायता प्रदान करता है,
- आकर्षक थीम, लेआउट, फ़ॉन्ट और रंग प्रोफेशनल तरीके से बनाकर देने में मदद करता है,
- किसी भी स्लाइड के टेक्स्ट को अधिक स्पष्ट, संक्षिप्त या प्रोफेशनल भाषा में Rewrite करने में सक्षम है,
- किसी भी बहुत लेख से संक्षिप्त में स्लाइड को तैयार कर सकता है,
- कई दिनों का कार्य आप मात्र कुछ ही घंटों में कार्य को बहुत ही सुंदर तरीके से कार्य को कर सकते हैं जिससे आपके कार्य की उत्पादकता बढ़ती है,
- यह एक ऐसा टूल्स है जो कि Word, Excel, Outlook और अन्य Microsoft 365 ऐप्स के साथ कार्य करने में सक्षम है।
Microsoft PowerPoint Copilot AI टूल्स Paid/Free:
ये Plan Microsoft PowerPoint का AI Copilot Future मुख्यतः Paid Microsoft 365 Plan और उपयुक्त Copilot लाइसेंस के साथ Plan मिलता हैं। दोस्तों वर्तमान समय में केवल AI सुविधाओं के लिए अलग से Free Future उपलब्ध नहीं होते हैं।
4. Google Slides (Gemini Integration) AI टूल्स:
Google Slides एक क्लाउड-आधारित प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेयर होता है, जिसे Google बनाया है। इसमें AI के Power को जोड़ने का कार्य Google ने Gemini for Google Workspace को जोड़ा है। Google Slides (Gemini Integration) की सहायता से आप केवल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखकर पूरी Presentation Create कर सकते हैं, स्लाइड्स का कंटेंट तैयार कर सकते हैं, इमेज भी बना सकते हैं, लेआउट भी बना सकते हैं तथा कंटेन्ट को बेहतर तरीके से उपयोगी बना सकते हैं।
यह टूल विशेष रूप से Students, Teachers, Business Professionals, Content Creators, Marketers और Researchers के लिए उपयोगी माना जाता है। आप भी इस टूल्स का उपयोग कर सकते हैं। ये टूल्स Students, Teachers, Bloggers, YouTubers, Business Owners, Marketing Teams, Researchers, Corporate Employees, Freelancers इत्यादि के लिए उपयोगी है।
Google Slides (Gemini Integration) की महत्वपूर्ण विशेषताएँ:
- इस टूल्स की सहायता से AI Presentation तैयार कर सकते हैं,
- Presentation शुरू करने से पहले Gemini विषय के अनुसार अगर आप पहले ही Outline तैयार कर लेते हैं। तो आप अपने काम को बहुत फास्ट कर सकते हैं,
- Gemini से आप प्रत्येक स्लाइड के लिए Heading, Subheading, Bullet Points, Summary, Explanation ये सब आप बहुत कम समय में तैयार कर सकते हैं,
- Gemini में आप केवल Text Prompt के आधार पर Presentation के लिए उपयुक्त Images भी बना सकता है जो बहुत हाई क्वालिटी में होते हैं,
- पहले से बनी Presentation को AI के माध्यम से बेहतर तरीके से बना सकते हैं। जैसे- Grammar सुधारना, भाषा आसान करना, Professional Tone देना, Short या Detailed बनाने में इत्यादि ये सभी कार्य किए जा सकते हैं,
- Google Workspace Integration में Gemini सीधे Google Workspace के अन्य टूल्स के साथ Gmail, Docs, Sheets, Drive, Meet इत्यादि के साथ काम करता है,
- Collaboration की मदद से एक साथ कई लोग एक ही समय में Presentation को एडिट कर सकते हैं,
- सभी बदलाव अपने आप Google Drive में Save होते रहते हैं।
Google Slides (Gemini Integration) AI टूल्स Paid/Free Plan:
Google Slides (Gemini Integration) AI टूल्स मुख्य रूप से मुफ़्त में Plan मिलता है। लेकिन Gemini AI से रिलेटेड कुछ Google Workspace या Google AI योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध हो सकते हैं।
5. Beautiful AI टूल्स:
Beautiful AI टूल्स का मुख्य कार्य होता है। कि Presentation Design को सरल बनाकर देने में सहायता करना होता है। यह टूल्स Layout को स्वतः व्यवस्थित करके फाइनल रिजल्ट देने में मदद करता है। जिससे स्लाइड अधिक संतुलित और पेशेवर दिखाई देने में लगे, अगर आपको किसी भी प्रकार की डिज़ाइन बनाने में कम जानकारी है फिर भी आप अच्छी स्लाइड तैयार कर सकते हैं।
Beautiful AI टूल्स की मुख्य विशेषताएँ:
- Smart Templates बनाकर दे सकता है,
- Auto Layout Adjustment तैयार कर सकता है,
- Business Presentation बनाने में सहायता प्रदान कर सकता है,
- Team Collaboration के साथ कार्य कर सकते हैं,
- Business, Marketing, Sales, Education, Project Report आदि के लिए अलग-अलग डिज़ाइन के Smart Slide Templates उपलब्ध होते हैं,
- किसी भी लेख को या सामग्री को अधिक स्पष्ट और प्रभावी बनाने में सहायता करता है,
- आप इस टूल्स की सहायता से Bar Chart, Pie Chart, Line Chart, Timeline, Process Diagram, Infographics, Org Chart जैसी विज़ुअल प्रस्तुति सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं।
Beautiful AI टूल्स Paid/Free Plan:
Beautiful AI सामान्यतः Paid Presentation Tool होता है। शुरुआत में नए उपयोगकर्ताओं के लिए सीमित Trial उपलब्ध होता है। लेकिन अधिकांश सुविधाएँ Paid Plan में मिलती उपलब्ध होती हैं। समय-समय के अनुसार Paid Plan की कीमत बदल सकती हैं। इसलिए आपको यह बात याद रखना चाहिए कि हमेशा Official Website से Plan Buy करना चाहिए।
6. Tome AI टूल्स:
दोस्तों यह एक ऐसा Tome AI टूल्स है। जो AI आधारित Storytelling Presentation Platform है। Tome AI टूल्स के माध्यम से आप किसी प्रकार की विचार विमर्श, उत्पाद, बिजनेस से रिलेटेड कोई भी जानकारी कहानी के रूप में बनाना चाहते हैं। तो यह टूल्स आपके लिए बहुत ही अच्छा उपयोग करने का विकल्प हो सकता है।
Tome AI टूल्स की मुख्य विशेषताएँ:
- Tome AI टूल्स की मदद से AI Story Generation बना सकते हैं,
- किसी भी स्टोरी का टाइटल लिख दीजिए Tome AI टूल्स की सहायता से फुल स्टोरी बनाकर दे देगा,
- भावनात्मक संवाद, हास्यपूर्ण या गंभीर संवाद भी तैयार कर सकता है,
- अधिक लंबी कहानी को अध्याओं में विभाजित करके देने में सक्षम है,
- किसी भी भाषा शैली को आपके बताने के अनुसार Tome AI टूल्स की मदद से उस भाषा में तैयार कर सकता है,
- आप इस टूल्स में हिन्दी, English, Spanish, French, German, Japanese इत्यादि आप अन्य भाषाओं में कहानी तैयार कर सकते हैं,
- किसी भी लंबी कहानी को छोटा करना तथा छोटी कहानी को विस्तार से भी करने में सक्षम है,
- किसी भी प्रकार की Script जैसे- Movie Script, Script, YouTube Story Script, Web Series Script इत्यादि कई प्रकार की Script लिखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Tome AI टूल्स Paid/Free Plan:
Tome AI टूल्स Free Plan और Paid Plan दोनों प्रदान करता है। आपको Free Plan उपयोग करने के बाद अगर आपको Tome AI टूल्स आपके कार्य के उपयोग करने से रिलेटेड है। तो आप Free Plan उपयोग करने के बाद आप Tome AI टूल्स का Paid Plan Official Website से Plan Buy कर सकते हैं।
7. Prezi AI टूल्स:
आप Prezi AI टूल्स की सहायता से पारंपरिक स्लाइड पर आधारित Presentation के बजाय Zooming Canvas शैली के लिए जाना सबसे अधिक जाता है। इस टूल्स से या AI कंटेन्ट को व्यवस्थित कर सकते हैं। और किसी भी प्रकार का नया कंटेन्ट भी तैयार किया जा सकता है। आपको किसी भी प्रकार का कंटेन्ट तैयार करने के लिए आप केवल टेक्स्ट के माध्यम से बताना होता है। कि आपको क्या तैयार करना है। और किस विषय के बारे में फुल जानकारी चाहिए।
आपको बस विषय के बारे में जानकारी देना होता है। बाकी ये एक ऐसा टूल्स है। जो बहुत सुंदर तरीके से जानकारी देने में सक्षम है।
Prezi AI टूल्स की मुख्य विशेषताएँ:
- आप प्रॉम्प्ट देकर किसी भी Topic या विषय पर Prezi AI टूल्स की सहायता से प्रारंभिक प्रस्तुति (Presentation Draft) तैयार कर सकते हैं,
- किसी भी स्लाइड का लेआउट, रंग और डिज़ाइन बेहतर बनाने में सक्षम है,
- Prezi AI टूल्स में Business, Education, Marketing, Project Presentation के लिए अनेक प्रोफेशनल टेम्पलेट भी होते हैं,
- Prezi AI टूल्स की मदद से किसी भी स्लाइड में चित्र, आइकन और ग्राफिक्स आसानी से जोड़ने की सुविधा होती है,
- इस टूल्स की सहायता से किसी भी लोकैशन से इंटरनेट के माध्यम से ही स्लाइड तैयार करके एवं उसको एडिट भी करने की सुविधाएं भी होती हैं,
- इस टूल्स में Presentation Sharing सुविधा होती है,
- Prezi AI टूल्स से किसी भी प्रकार का कंटेन्ट या डिज़ाइन तैयार करने मे बहुत कम समय और कम मेहनत में बहुत अच्छा कार्य कर सकते हैं।
Prezi AI टूल्स Paid/Free Plan:
Prezi AI टूल्स आपको Free Plan उपलब्ध कराता है। अगर आपको अधिक सुविधाएँ जैसे- अतिरिक्त स्टोरेज और उन्नत प्रेज़ेंटेशन विकल्पों के लिए Paid Plan लेने की आवश्यकता पड़ सकती हैं।
8. Slides AI टूल्स:
यह एक ऐसा टूल है। Slides AI की मदद से आप केवल टेक्स्ट के आधार पर आप Presentation Slides में बदल सकते हैं। Slides AI विशेष रूप से Students, Teachers, Business, Professionals, तथा कंटेन्ट Create करने वालों के लिए ही इस टूल्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अगर आप इन कार्यों से संबधित कोई भी कार्य करना चाहते हैं। तो आप Slides AI टूल्स का उपयोग कर सकते है।
Slides AI टूल्स की मुख्य विशेषताएँ:
- किसी भी प्रकार का Topicका Prompt केवल देने से ही Presentation का प्रारंभिक Draft तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम है,
- Slides AI टूल्स Google Slides के साथ बहुत सुंदर तरीके से कार्य करने के साथ- साथ स्लाइड भी तैयार करता है,
- इस टूल्स के सहयोग से Presentation के लिए Title, Headings, Bullet Points और मुख्य सामग्री तथा बहुत कुछ बहुत कम समय में बना सकते हैं,
- किसी भी सब्जेक्ट के लंबे पैराग्राफ को स्वतः ही आपके बताने के आधार पर आवश्यक संख्याओं में Slides बनाने में सहयोग करता है,
- समय के अनुसार AI क्षमताओं और Templates भी जरूरत के आधार पर जोड़े जाते हैं,
- आप किसी भी स्लाइड में Icons जैसे बहुत महत्वपूर्ण images को जोड़ सकते हैं।
Slides AI टूल्स Paid/Free Plan:
इस समय Slides AI टूल्स Free Plan के साथ उपलब्ध है। जिसमें आपको सीमित Slides AI टूल्स के Future Use करने का Option दिया जाता है। Slides AI टूल्स के सभी Future Use करने के लिए आपको Paid Plan की जरूरत हो सकती है।
9. Pitch AI टूल्स:
दोस्तों Pitch AI टूल्स एक प्रकार का Presentation Workspace प्लेटफॉर्म है। जिसे मुख्यतः Business, Marketing, Enterprises इत्यादि प्रकार के कार्य करने के लिए Pitch AI टूल्स का उपयोग किया जाता है। आप Pitch AI टूल्स की मदद से Presentation बनाने के लिए भी प्रयोग किया जाता है।
सबसे बड़ी विशेषता Pitch AI टूल्स की यह है। कि आप टीम के साथ मिलकर सहयोग कर सकते हैं। और साथ में साझा करने एवं Viewer Analytics, Business Presentation करने की जैसी इस टूल्स में सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं। Pitch AI टूल्स उपयोग केवल स्लाइड बनाने तक ही सीमित नहीं किया गया है। इस टूल्स में Presentation Workflow को पूर्ण तरीके से Pitch AI टूल्स में शामिल करने का फुल प्रयास किया गया है।
Pitch AI टूल्स की मुख्य विशेषताएँ:
- आप Pitch AI टूल्स की मदद से केवल Prompt या Topic के बारे में जानकारी देकर Presentation को Draft के रूप में तैयार कर सकते हैं,
- Pitch AI टूल्स से आप स्लाइड बना सकते हैं,
- कंटेन्ट में एडिट करने के साथ-साथ Content को Cross Check कर सकते हैं,
- आप New Image Create कर सकते हैं। तथा Image को Edit भी कर सकते हैं,
- Pitch AI टूल्स की हेल्प से New Slides Create कर सकते हैं,
- इस टूल्स से किसी भी इमेज का Background हटा सकते हैं,
- किसी भी इमेज में कुछ भाग Blur भी कर सकते हैं और इमेज की Quality को भी बेस्ट कर सकते हैं,
- Pitch AI टूल्स में Presentation को कई भाषाओं में अनुवाद करने की सुविधा होती है,
- Pitch AI टूल्स में Business, Marketingऔर Education के लिए अनेक Templates भी उपलब्ध होते हैं,
- इस टूल्स में Slides पर Comment और Review की सुविधाएँ दी हुई होती हैं,
- आप किसी भी स्लाइड को देख सकते हैं तथा जरूरत के अनुसार आप Restore भी कर सकते हैं,
- AI सुविधाएँ जो होती हैं वो Credits के आधार पर उपलब्ध होती हैं और Workspace के आधार पर उनका प्रबंधन भी किया जा सकता है,
- Pitch AI टूल्स में Viewer Analytics की सुविधा उपलब्ध होती है।
Pitch AI टूल्स Paid/Free Plan:
Pitch AI टूल्स Free Plan में आपको कुछ सीमाओं का सामना करना पड़ सकता हैं। जबकि टीम के साथ जैसी सुविधाएँ पाने के लिए आपको Paid Plan में मिलती हैं।
10. Visme AI टूल्स:
Visme AI टूल्स को वर्तमान समय में Presentation Create करने तक ही सीमित नहीं किया गया है। Visme AI टूल्स के माध्यम से आप Presentations, Infographics Report,s Social Media Graphics, Videos तथा अन्य Visual कंटेन्ट बहुत आसानी से Create कर सकते हैं।
आप इस टूल्स की मदद से किसी भी प्रकार की डिजाइन या कंटेन्ट को लिख सकते हैं। और किसी भी Image को एडिटिंग भी कर सकते हैं। – विद्यार्थी, शिक्षक, प्रोफेसर, कंटेंट क्रिएटर, YouTuber, Blogger इन सभी के लिए Visme AI टूल्स उपयोगी हो सकता है।
Visme टूल्स की मुख्य मुख्य विशेषताएँ:
- Visme AI टूल्स में भी आप Prompt देकर Presentation, Document, Infographic, Social Media Graphic आदि का पहला Draft बना सकते हैं,
- Visme AI टूल्स से Professional Presentation 5 मिनट में तैयार कर सकते हैं,
- Visme AI टूल्स के द्वारा Headings, Paragraphs, Bullet Points, जरूरत के अनुसार Images इत्यादि कंटेन्ट बना सकते हैं,
- आप केवल Text आधार पर आप New इमेज बनाकर एडिट भी कर सकते हैं। तथा Blur भी कर सकते हैं,
- आप Visme AI टूल्स के द्वारा किसी भी इमेज का Ratio भी बदल सकते हैं,
- बहुत कम समय में Hotspots, Hover Effects, Pop-ups और Clickable Elements जैसी सुविधाएं Add कर सकते हैं,
- Visme AI टूल्स में बहुत से टेम्पलेट पहले से ही उपलब्ध होते हैं,
- Visme AI टूल्स में Web, Windows, macOS, Android और iOS पर इन सभी में बहुत आसानी से उपयोग किया जा सकता है।
Visme AI टूल्स Paid/Free Plan:
Visme AI टूल्स जो है। ये Free Plan प्रदान करता है। लेकिन प्रीमियम टेम्पलेट्स, ब्रांडिंग और उन्नत Export जैसी सुविधाओं के लिए भाई मेरे आपको Paid Plan की जरूरत होती है।
AI Presentation Tools की मुख्य विशेषताएँ:
AI Presentation Tools आज के समय में केवल स्लाइड बनाने तक ही सीमित नहीं हैं। आज की तारीख में आधुनिक AI तकनीक की मदद से AI टूल्स लगभग सभी प्रकार का कंटेन्ट Create कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की डिज़ाइन बनाने में सहायता कर सकते हैं। टीम के साथ सहयोग करने और AI Presentation को अधिक सुंदर बनाने में सहयोग कर सकते हैं। देखो, प्रत्येक टूल्स के फीचर्च में बदलाव हो सकता है।
- उपयोगकर्ता को किसी एक विषय पर और कुछ बिंदु या दस्तावेज तथा छोटा सा प्रॉन्प्ट देने के बाद AI प्रारंभिक Presentation प्राप्त तैयार करने का प्रयास करता है,
- AI द्वारा तैयार किया गया कंटेंट या स्लाइड अंतिम नहीं माना जाता है क्योंकि इसको किसी भी प्लेटफार्म पर पब्लिक करने से पहले उस कंटेंट या स्लाइड को किसी भी मनुष्य के द्वारा समीक्षा करना अर्थात देखरेख करना मतलब जांच करना बहुत जरूरी होता है,
- हाई क्वालिटी में Presentation बनाने के लिए केवल बेस्ट जानकारी ही नहीं निर्भर करती है। बल्कि आधुनिक लेआउट, Professional Fonts, उपयुक्त Icons, Infographic शैली के सेक्शन यह सब ऐड करने से उपयोगकर्ता को पढ़ने में कोई दिक्कत नहीं होती है,
- कुछ AI Presentation Tools लंबे गद्यांश को, रिपोर्ट या दस्तावेज़ को संक्षिप्त में लिखने में मदद करते हैं,
- कुछ टूल लाइसेंस प्राप्त स्टॉक इमेज या थर्ड-पार्टी सेवाओं का उपयोग करते हैं। इसलिए आपको व्यावसायिक उपयोग से पहले संबंधित लाइसेंस के नियमों को जरूर देख लेना चाहिए,
- अगर किसी प्रोजेक्ट पर कई लोग मिलकर कार्य कर रहे हैं। तो Collaboration फीचर बहुत सहायता करता है
- Collaboration फीचर्स में Multiple Users Editing, Comment System, Live Collaboration, Version History, Cloud Saving जैसी सुविधाएँ बहुत सहायता करती है,
- Collaboration यह फीचर्स विशेष रूप से कंपनियों, शिक्षण संस्थानों और मार्केटिंग टीमों के लिए लाभदायक हो सकता है,
- कई AI Tools Presentation का विश्लेषण करके कौन-सी स्लाइड अधिक भरी हुई है, कहाँ कम टेक्स्ट होना चाहिए, जैसी जानकारी देने में मदद करते हैं,
- बहुत से लोकप्रिय AI Presentation Tools विभिन्न फ़ॉर्मेट में जैसे- PDF, PPTX, Online Presentation Link, Image Format AI Presentation Paid या Free में अलग-अलग Export करने का ऑप्शन हो सकते हैं।
AI Presentation Tools के फायदे:
अगर आप बिल्कुल सही तरीके से AI Presentation Tools का उपयोग करके काम करोगे। तो आपको अधिक से अधिक फायदे हो सकते है। जो इस प्रकार हैं।
- AI Presentation Tools की मदद से आप अपना कीमती समय बचाने के साथ और कम मेहनत में बहुत अच्छा परिणाम पा सकते हैं,
- जिन उपयोगकर्ताओ उपयोगकर्ताओं को Presentation Design के बारे में बहुत अच्छा ज्ञान नहीं हैं। उनके लिए AI के Templates और Layouts रामबाण की तरह साबित हो सकते हैं,
- बहुत से लोग आधुनिक AI Presentation Tools का उपयोग स्लाइड की डिज़ाइन को अधिक आकर्षित बनाने के लिए इन टूल्स का उपयोग करते हैं,
- जो उपयोगकर्ता लगातार एक जैसी Presentation बनाना चाहते हैं। जैसे- शिक्षक, मार्केटिंग टीम, और बिजनेस उपयोगकर्ता अपने कार्य की गति को बहुत तीव्र गति से बढ़ा सकते हैं,
- यदि कोई भी उपयोगकर्ता किसी भी विषय की शुरूआत में कार्य करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। तो AI आपकी उन कठिनाइयों का निराकरण करने में सक्षम है।
- आज के समय में जटिल विषयों को व्यवस्थित स्लाइड्स के द्वारा बहुत आसान तरीके से समझाने में मदद करता है।
AI Presentation Tools उपयोग करने से होने वाले नुकसान:
- कभी-कभी AI Presentation Tools पूर्ण रूप से बिल्कुल सही नहीं देते हैं। इसलिए आपको जांच करना आवश्यक होता है,
- कुछ AI टूल्स में Free Plan में अक्सर AI Credits, Templates और Export करने जैसे विकल्प सीमित होते है,
- बहुत से AI टूल्स में Free Plan नहीं होता है, इसलिए Paid Plan Buy करना पड़ता है,
- AI द्वारा बनाई गई Presentation में कुछ गलतियाँ होने के कारण आपको एडिट करने की जरूरत पड़ सकती है,
- आपको AI टूल्स के अधिकांश फीचर्स उपयोग करने के लिए आपको इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत पड़ती है,
- कुछ टूल्स बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करते समय कभी-कभी अधिक समय लग जाता है,
- कुछ टूल्स में Free Version उपयोग करने से Watermark या Branding दिखाई दे सकती है,
- प्रत्येक टूल्स की सुविधाएँ अलग-अलग होने के कारण किसी एक AI टूल्स उपयोगकर्ता की सभी जरूरतें पूरी नहीं हो पाती हैं। इसलिए कई Paid टूल्स को Buy करना पड़ता है।
AI Presentation Tools की सीमाएँ:
दोस्तों आप सभी को बात दूँ। कि AI Presentation Tools आज के समय में उपयोगी तो हैं। लेकिन उनमें कुछ सीमाएँ भी होती हैं। जो इस प्रकार की हैं।
- AI द्वारा तैयार किया गया कंटेन्ट हमेशा पूरी तरह से सही नहीं होता है। कभी-कभी गलत जानकारी भी दे देता है। एसलिए एक बार स्वयं से जाँच करना बहुत आवश्यक होता है,
- AI आपके लिए Draft तैयार कर सकता है। लेकिन किसी भी इंसान का अनुभव, रचनात्मक सोच, किसी विषय पर गहन अध्ययन का विकल्प वर्तमान समय में नही बन सकता है,
- बहुत से AI Presentation Tools में Free Plan के अंतर्गत सीमित AI Credits, सीमित Templates, Watermark, सीमा Export Options जैसी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है,
- अधिकांश AI Presentation Tools Cloud पर आधारित होते हैं, इसलिए इनके उपयोग के लिए स्थिर इंटरनेट कनेक्शन बहुत आवश्यक होता है,
- अगर Presentation में संवेदनशील या गोपनीय से संबंधित जानकारी शामिल है, तो संबंधित टूल की Privacy Policy और Data Handling Policy को पढ़ना बहुत जरूरी होता है,
- कई उपयोगकर्ता यह समझ लेते हैं कि सभी AI Presentation Tools समान सुविधाएँ देते हैं, जबकि वास्तव में प्रत्येक प्लेटफ़ॉर्म की सुविधाएं अलग-अलग होती हैं।
- आप सभी की यह जुम्मेदारी बनती है। कि किसी भी AI टूल्स का उपयोग करने से पहले उसके आधिकारिक फीचर्स, मूल्य निर्धारण और उपयोग की शर्तों की जाँच पड़ताल करना बहुत आवश्यक होता है।
निष्कर्ष:
मेरे दोस्तों अगर आप कम समय में सुंदर और High Quality में AI से प्रेजेंटेशन बनाना चाहते हैं। तो आपके लिए AI Presentation Tools बहुत उपयोगी होगा। क्योंकि AI टूल्स ड्राफ्ट में तैयार कर देते हैं। किसी भी प्रकार के डिजाइन में सहयोग देते हैं और कंटेंट को व्यवस्थित करने के साथ-साथ टीम के साथ कार्य करने का मौका प्रदान करते हैं। यह सभी सुविधाएं आई टूल्स में उपलब्ध होते हैं।
देखो समझने वाली बात यह है। कि वर्तमान समय में AI टूल्स से किया गया कार्य उसको अंतिम समाधान मानना उचित नहीं होता है। क्योंकि AI के द्वारा तैयार किया गया कंटेन्ट जो होता है। वह कभी-कभी अधूरा Content होता है। और कभी-कभी कुछ गलतियां भी हो जाती हैं इसलिए किसी भी Content को प्रस्तुत करने या प्रकाशित करने से पहले उसको एक बार अपने आप जांच करना बहुत जरूरी होता है।
अगर आप अपनी जरूरत के अनुसार AI Presentation Tool का उपयोग करते हैं। अगर आप AI टूल्स को फुल जिम्मेदारी के साथ उपयोग करते हैं। तो यह आपकी उत्पादकता बढ़ाने में सहायता मिलेगी। और बहुत कम समय में आप बहुत अधिक कार्य करने में सफल रहेंगे। सभी AI टूल्स में Collaboration की सुविधा उपलब्ध नहीं होती है। और कुछ फ्री प्लान में लिमिट हो सकती है। Watermark या Export करने की Limit हो सकती है।
अगर किसी भी AI टूल्स को फ्री में प्रयोग करने के बाद अगर आपको उसका रिजल्ट अच्छा लगे। तो आप उस AI टूल्स को Paid खरीद सकते हैं। लेकिन यह बात हमेशा याद रखना अगर आपको किसी भी AI टूल्स को Paid खरीदना चाहते हैं। तो आप उसकी ऑफिशल वेबसाइट से ही उस AI टूल्स को खरीदें।
Q. 01- क्या AI Presentation Tools बिल्कुल Free होते हैं?
Ans- नहीं। कुछ प्लेटफ़ॉर्म Free AI टूल्स के Plan उपलब्ध कराते हैं, लेकिन बहुत सी AI सुविधाएँ, Premium Templates और अतिरिक्त Export जैसी सुविधाएं Paid Plans में उपलब्ध होती हैं।
Q. 02- क्या हम AI के माध्यम से Presentation बनाकर सीधे उपयोग कर सकते हैं?
Ans- AI के माध्यम से तैयार की गई Presentation को उपयोग करने से पहले एक बार जांच करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि कभी-कभी कुछ गलतियाँ हो जाती हैं। इसलिए खुद से जांच करना आवश्यक होता है।
Q. 03- विद्यार्थियों के लिए AI Presentation Tools कौन सा उपयोगी हो सकता है।
Ans-विद्यार्थियों के लिए सरल इंटरफेस और Template विकल्प वाला टूल्स अच्छा माना जाता है। लेकिन प्रत्येक विद्यार्थी के कार्य पर निर्भर करता है। प्रत्येक विद्यार्थी के लिए सही टूल का चयन उनकी आवश्यकता और बजट पर निर्भर करता है।
Q. 04- क्या सभी AI Presentation Tools हिंदी भाषा को सपोर्ट करते हैं?
Ans- कुछ लोकप्रिय AI Presentation Tools हिंदी भाषा के साथ-साथ कई भाषाओं का समर्थन करते हैं।लेकिन लेकिन प्रत्येक टूल्स की सुविधाएं अलग-अलग हो सकती हैं।
Q. 05- क्या AI Presentation Tools सुरक्षित होते हैं?
Ans- किसी भी AI Presentation Tools को उपयोग करने के लिए Official Website पर जाकर उपयोग करना चाहिए। किसी भी गोपनीय या संवेदनशील जानकारी को अपलोड करने से पहले संबंधित Privacy Policy और Terms of Service पढ़ना उचित होता है।
Q. 06- क्या AI Presentation Tools व्यवसायों के लिए उपयोगी हो सकते हैं?
Ans- हाँ। बिजनेस प्रेजेंटेशन, टीचर के लिए, प्रशिक्षण सामग्री, किसान के लिए, डॉक्टर के लिए, प्रोजेक्ट रिपोर्ट और टीम सहयोग जैसे कई कार्यों में AI Presentation Tools उपयोगी हो सकते हैं।
Q. 07- क्या AI Presentation Tool से PowerPoint फ़ाइल बनाई जा सकती है?
Ans- हाँ, लेकिन PowerPoint फ़ाइल बनाने के लिए चुने गए प्लेटफ़ॉर्म पर निर्भर करता है। क्योंकि कई लोकप्रिय टूल PPTX, PDF या अन्य फ़ॉर्मेट में Export का विकल्प देते हैं।
Q. 08- AI Presentation Tool चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है?
Ans- आपको AI Presentation Tool चुनते समय निम्न बातों को ध्यान रखना बहुत जरूरी होता हैं। जैसे- AI फीचर्स, Pricing, Export Options, Collaboration, Privacy Policy, भाषा समर्थन, Template Library, उपयोग में सरलता, ग्राहक सहायता,आपके लिए उपयोगी है या नहीं, नियमित अपडेट इत्यादि सुविधाएं ध्यान में रखना चाहिए।
Q. 09- क्या AI Presentation Tool इंटरनेट से जानकारी स्वतः खोजकर सही Presentation बना देते हैं?
Ans- प्रत्येक AI Presentation Tool स्वतः खोजकर Presentation नहीं बनाते हैं। क्योंकि कुछ AI टूल्स उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए इनपुट के आधार पर ड्राफ्ट तैयार करते हैं। अगर कोई भी AI टूल्स स्वतः जानकारी खोजकर Presentation बनाता है। तो आपको अंतिम बार Content की स्वयं से जांच करना बहुत आवश्यक होता है।
Q. 10- क्या AI भविष्य में Presentation Designers की जगह ले सकता है?
Ans- देखो, कार्य को आसन बनाने के लिए AI टूल्स बनाए गए हैं। जिससे कार्य को आप बहुत तेजी के साथ कर सकते हैं AI कार्य को आसान बनाने के साथ-साथ प्रभावी रूप से मानव की तरह सोच सकता है, लेकिन पूर्ण तरीके से मानव की तरह कभी नहीं सोच सकता है। इसलिए AI भविष्य में प्रेजेंटेशन डिजाइनर की जगह बिल्कुल पूर्ण रूप से नहीं ले सकता है।